• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • Viral Video: इंटरनेट पर छाया मक्खन की इस मोमबत्ती का वीडियो, यूजर्स ने दिए जगब के रिएक्शन

Viral Video: इंटरनेट पर छाया मक्खन की इस मोमबत्ती का वीडियो, यूजर्स ने दिए जगब के रिएक्शन

वीडियो को करीब 2 हफ्ते पहले शेयर किया गया था और अभी तक इसे 75.1 मिलियन (7.5 करोड़ से ज्यादा) बार देखा जा चुका है।

Viral Video: इंटरनेट पर छाया मक्खन की इस मोमबत्ती का वीडियो, यूजर्स ने दिए जगब के रिएक्शन
ख़ास बातें
  • एक वायरल वीडिया में बटर कैंडल बनाते हुए दिखाया गया है
  • इस वीडियो को करीब 2 हफ्तों में 7 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है
  • कैंडल को कई लोगों ने पसंद किया, लेकिन कुछ ने सेहत को लेकर चिंता भी जताई
विज्ञापन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर स्क्रॉल करते हुए कई बार आपको कुछ ऐसे अतरंगी वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जो आपको सोचने में मजबूर कर देते हैं कि क्या ऐसा संभव है और यदि है, तो हमने ऐसा पहले क्यों नहीं सोचा। ऐसा ही एक वीडियो इंस्टाग्राम पर करीब दो हफ्तों पहले अपलोड किया गया, जिसे अभी तक 7 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो में बटर कैंडल, यानी मक्खन की मोमबत्ती बनाई गई है, जिसे एक बड़े गोल ब्रेड के बीच में रखा गया है। वीडियो पर मिले-जुले रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जहां एक ओर कई लोगों को यह तरीका काफी पसंद आ रहा है, तो कुछ लोगों को यह सेहत के लिए खराब लग रहा है। बता दें कि इसी साल फरवरी में, इंटरनेट पर 'बटर कैंडल' की पॉपुलेरिटी में वृद्धि देखी गई।

इंस्टाग्राम पर allinspiredwellness नाम से एक अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया गया, जिसमें एक बटर कैंडल बनाते हुए दिखाया गया है। वीडियो को करीब 2 हफ्ते पहले शेयर किया गया था और अभी तक इसे 75.1 मिलियन (7.5 करोड़ से ज्यादा) बार देखा जा चुका है। इस इंस्टाग्राम रील पर यूजर्स ने रिएक्शन भी दिए हैं। कमेंट बॉक्स कई यूजर्स के मिले-जुले रिप्लाई से भरा हुआ है। 
 
एक यूजर ने मजाकिया ढंग से सुझाव दिया कि यदि आप बटर कैंडल कॉन्सेप्ट का आनंद लेते हैं तो "कार एग्जॉस्ट स्लो-कुक्ड ऑर्गेनिक चिकन" आजमाएं। एक अनुभवी कैंडल निर्माता ने एक नाटकीय कमेंट किया, जिसमें दावा किया गया कि वह ऐसा प्रयास करते हुए "सचमुच मर गया"। कुछ लोगों ने इससे सेहत को पहुंचने वाले नुकसान पर चिंता व्यक्त की। एक यूजर ने लिखा, "यह खाने के लिए सुरक्षित नहीं है।", जबकि एक अन्य यूजर लिखता है, "इसमें लगी बत्ती से निकलने वाले वैक्स का क्या?"

वीडियो में महिला एक खाली पेपर कप में एक पूरा मक्खन का बार पिघलाकर डालती है और इसमें एक बत्ती डाल देती है। बत्ती को सेंटर में टिकाए रखने के लिए उसमें टेप लगाया जाता है। मक्खन के जमने के बाद, पेपर कप को फाड़ कर निकाल दिया जाता है, जिससे मक्खन कप की शेप ले लेता है। मक्खन से बनी इस कैंडल को महिला एक बड़े गोल ब्रेड के बीच में होल करके रख देती है और बत्ती को जला देती है। गर्मी के कारण बटर धीरे-धीरे पिघलता रहता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  2. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  3. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  4. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  5. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  6. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  7. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  8. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  9. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  10. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »