• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • ट्विटर ने 10वें जन्मदिन पर 32 करोड़ यूजर को भेजा 140 अक्षरों का खास संदेश

ट्विटर ने 10वें जन्मदिन पर 32 करोड़ यूजर को भेजा 140 अक्षरों का खास संदेश

ट्विटर ने 10वें जन्मदिन पर 32 करोड़ यूजर को भेजा 140 अक्षरों का खास संदेश
विज्ञापन
माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर ने सोमवार को अपनी 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर अपने 32 करोड़ उपयोगकर्ताओं को 140 अक्षरों का धन्यवाद संदेश भेजा है। ट्विटर की शुरुआत 21 मार्च 2006 को हुई थी।

ट्विटर ने अपने संदेश में लिखा है, "10 साल पहले 21 मार्च के दिन केवल एक ट्वीट के साथ इसकी शुरुआत हुई थी। तब से लेकर प्रत्येक दिन के प्रत्येक लम्हें में पूरी दुनिया के लोग अपने करीबी के साथ ट्विटर की सहायता से जुड़े हैं।"

संदेश में कहा गया है, "जो मील का पत्थर हमने हासिल किया है, उसकी खुशी हम आपके साथ बांटना चाहते हैं। पूरी दुनिया में हमारे सभी कार्यालयों में इस दिन (21 मार्च) की शुरुआत कृतज्ञता जताने के साथ हुई। यह कार्यक्रम सिडनी के कार्यालय से शुरू होकर दिन बढ़ने के साथ सैन फ्रांसिस्को के मुख्यालय में मनाया जाएगा। हम आपके साथ यह कार्यक्रम मनाने को लेकर काफी उत्साहित हैं।"

ट्विटर के मुख्य कार्यकारी जैक डोर्सी ने पिछले सप्ताह एक टेलीविजन कार्यक्रम में कहा था, "कंपनी कई बदलावों की योजना पर काम कर रही है, लेकिन 140 अक्षरों में अपनी बात रखने की सीमा एक सुंदर बाधा प्रदर्शित करती है, जो मजबूत बयान रखने में मदद करती है।"

उन्होंने कहा था, 140 अक्षरों में ट्वीट करने की सीमा ने ट्विटर को एक अनोखी पहचान दिलाई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jack Dorsey, Social, Twitter
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »