• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • ट्विटर लाया 'मोमेंट्स' फ़ीचर, कराएगा आपको सुर्खियों से रूबरू

ट्विटर लाया 'मोमेंट्स' फ़ीचर, कराएगा आपको सुर्खियों से रूबरू

ट्विटर लाया 'मोमेंट्स' फ़ीचर, कराएगा आपको सुर्खियों से रूबरू
विज्ञापन
माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने 'मोमेंट्स' नाम का टैब लॉन्च किया है। इस टैब की मदद से यूज़र ट्विटर पर मौजूद सबसे बेहतर स्टोरी या गतिविधि को पलक झपकते देख सकेंगे।

ट्विटर ने एक ब्लॉग में बताया है, "इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किसे फॉलो करते हैं। मोमेंट्स के जरिए आप बस एक आइकन दबाकर ट्विटर की सबसे बेहतर चीजों तक पहुंच सकेंगे। बस, आप नए टैब मोमेंट्स तक पहुंचिए और ट्विटर पर मौजूद सभी स्टोरी को अपने सामने हाजिर होते देखिए।"

यानी, अब आप विश्व के महत्वपूर्ण नेताओं और मशहूर हस्तियों के संवाद का मजा लीजिए, लाइव कमेंटरी सुनिए, लोग जिस तरह किसी घटना को रिपोर्ट करते हैं, उसे देखिए।

ब्लॉग पोस्ट में कहा गया है कि फोन पर टैब को दबाने के साथ ही मोमेंट्स की सूची आपके सामने आ जाएगी। चूंकि नई स्टोरी लगातार आती रहती हैं, इसलिए यह सूची भी लगातार अपडेट होती रहेगी।

ब्लॉग में कहा गया है कि यूज़र बीते कुछ दिनों की स्टोरी देखने के लिए मनोरंजन और खेल जैसे विषयों के बीच लगातार 'स्वाइप' करते रह सकते हैं।

मोमेंट्स के टैब को क्लिक करने के साथ ही यूजर के सामने एक विषयवस्तु और उसका विवरण आ जाएगा।

टैब पर एक बार टैप करने से ट्वीट पूरी तरह से सामने आ जाएगा। इसे आप फेवरेट ट्वीट बना सकते हैं और रिट्वीट कर सकते हैं। दोबारा टैप करने से ट्वीट अपने आप फेवरेट हो जाता है।

ब्लॉग में बताया गया है कि मोमेंट्स के दाहिने कोने में एक नीला बिंदु आने का अर्थ यह होगा कि कुछ देर पहले देखी गई स्टोरी में कुछ नई बातें जुड़ चुकी हैं और आप चाहें तो इन्हें देख सकते हैं।

लाइव खेल प्रतियोगिताएं या पुरस्कार समारोह की सूचनाएं बहुत तेजी से बदलती रहती हैं। हर मिनट के बदलाव को देखने के लिए मोमेंट्स को फॉलो करने का विकल्प होता है जो ट्वीट को सीधे यूज़र के टाइमलाइन पर डाल देता है।

ब्लॉग में कहा गया है, "इस विकल्प के होने से बार-बार अलग-अलग टैब को आगे-पीछे करने की जरूरत नहीं रह जाती। जब स्टोरी समाप्त होती है या ट्वीट समाप्त होता है तो आपकी टाइमलाइन पहले जैसी स्थिति में पहुंच जाती है।"

मोमेंट्स टैब अभी अमेरिका में एंड्रायड, आईफोन और डेस्कटॉप वेब पर उपलब्ध है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »