Twitter पर अब डायरेक्ट मैसेज के लिए कोई कैरेक्टर लिमिट नहीं

Twitter पर अब डायरेक्ट मैसेज के लिए कोई कैरेक्टर लिमिट नहीं
विज्ञापन
माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) पर डायरेक्ट मैसेज करने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब शब्दों की सीमा का बंधन नहीं होगा। Twitter के डायरेक्ट मैसेज फ़ीचर से 140 कैरेक्टर की लिमिट हटा दी गई है। ये जानकारी Twitter के एक अधिकारी ने दी। अब ट्विटर के 300 मिलियन से ज्यादा यूज़र इस सुविधा का फ़ायदा उठा सकेंगे।

Twitter की ओर से प्रोडक्टर मैनेजर सचिन अग्रवाल ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा, "अगर आज आपने अपना डायरेक्ट मैसेज देखा है तो कुछ बदला-बदला सा पाया होगा। 140 केरेक्टर की लिमिटेशन मौजूद नहीं है। अब आप डायरेक्ट मैसेज में ढेरों बातें लिख सकते हैं और उसके बाद भी कुछ कैरेक्टर बची ही रहेंगे।"
 

 
वैसे ट्विटर एक पब्लिक प्लेटफॉर्म है यानी आपके प्रोफाइल का पोस्ट हर कोई पढ़ सकता है। बस डायरेक्ट मैसेज के जरिए आप प्राइवेट चैट कर सकते हैं।

वैसे, ट्वीट पर 140 कैरेक्टर की लिमिट जारी रहेगी। नए बदलाव twitter.com, TweetDeck और Twitter फॉर Mac पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा Twitter के Android और iOS ऐप्स पर भी इस फीचर को लाइव कर दिया गया है।

गौरतलब है कि इस साल जून महीने में कंपनी ने थर्ड-पार्टी डेवलेपर्स को डायरेक्ट मैसेज से 140 कैरेक्टर की लिमिट हटाने की जानकारी दी थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »