Twitter पर अब 140 की बजाए 280 अक्षरों में कर सकेंगे पोस्ट

ट्विटर पर पोस्ट करने के लिए 140 शब्द की सीमा 2006 से ही है। लेकिन बुधवार को कंपनी ने नई 280 शब्दों की सीमा शुरू की है, अब सभी यूजर 280 अक्षर तक ट्वीट कर सकेंगे। जिसमें बंगाली, गुजराती, हिन्दी, कन्नड़, मराठी और तमिल भाषा में किए गए ट्वीट भी शामिल हैं।

Twitter पर अब 140 की बजाए 280 अक्षरों में कर सकेंगे पोस्ट
विज्ञापन
ट्विटर पर पोस्ट करने के लिए 140 शब्द की सीमा 2006 से ही है। लेकिन बुधवार को कंपनी ने नई 280 शब्दों की सीमा शुरू की है, अब सभी यूजर 280 अक्षर तक ट्वीट कर सकेंगे। जिसमें बंगाली, गुजराती, हिन्दी, कन्नड़, मराठी और तमिल भाषा में किए गए ट्वीट भी शामिल हैं।

ट्विटर ने सितंबर में चुनिंदा यूजर के साथ एक परीक्षण किया जिसमें 140 शब्दों की समय सीमा हटा ली गई थी, ताकि वे ट्विटर पर अपने आप को आसानी से अभिव्यक्त कर सकें।

माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ने बुधवार को एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, "हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना था कि हम गति और संक्षिप्तता बनाए रखें, जो ट्विटर को ट्विटर बनाती है। सभी आंकड़ों को देखने के बाद हमने सभी भाषाओं में यह बदलाव लागू करने का फैसला किया है।"

परीक्षण के दौरान पहले कुछ दिनों कई लोगों ने 280 की पूर्ण सीमा तक ट्वीट किए, लेकिन थोड़ी बाद उनका व्यवहार सामान्य हो गया।

ट्विटर की उत्पाद प्रबंधक अलीजा रोशन ने कहा, "हमने देखा कि लोगों को 140 कैरेक्टर की सीमा से अधिक की जरूरत है, ताकि वे और आसानी से और ज्यादा बार ट्वीट कर सकें। लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि ज्यादातर लोगों ने ज्यादातर वक्त 140 कैरेक्टर से कम में ही ट्वीट किया।" केवल 5 फीसदी ट्वीट ही 140 कैरेक्टर से लंबे होते हैं और केवल 2 फीसदी ट्वीट ही 190 कैरेक्टर से अधिक होते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Micro Blogging Site, Social, Tweet, Twitter
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  2. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  3. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  4. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  5. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  6. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  7. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  9. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  10. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »