ट्विटर के जरिए जल्द ही बिल भुगतान कर पाएंगे आप

ट्विटर के जरिए जल्द ही बिल भुगतान कर पाएंगे आप
विज्ञापन
भारतीय ट्विटर उपभोक्ता शीघ्र ही अपने बिल का भुगतान इस माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट के माध्यम से कर पाएंगे। टेकक्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विटर ने भारत स्थित स्टार्ट अप कंपनी 'लुकअप' के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की है। इसकी मदद से उपभोक्ता 'लुकअपलाइट' को संदेश भेजकर अपॉइंटमेंट ले सकते हैं, सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और उद्यमों के साथ लेन-देन कर सकते हैं।

लुकअप खुदरा विक्रेताओं और उपभोक्ताओं को एक-दूसरे के साथ सीधे चैट करने की सुविधा देता है। लुकअप के अब तक 12 लाख पंजीकृत उपभोक्ता हैं।

वर्तमान में उपभोक्ता ट्विटर के 'बाय' बटन का प्रयोग करके सोशल नेटवर्क के अंतर्गत खरीदारी कर सकते हैं।

नई सुविधा शुरू होने के बाद ट्विटर के जरिए खरीद ऑर्डर और भुगतान दोनों अलग-अलग और ऑफलाइन ही किए जा सकेंगे।

उपभोक्ताओं को व्यापारियों के साथ जोड़ने के लिए लुकअप ट्विटर के एपीआई (एप्लिकेशन प्रोग्राम इंटरफेस) और उसकी निगरानी क्षमताओं का भी इस्तेमाल करेगा।

लुकअप उपभोक्ताओं को फोन नंबरों की मदद से जोड़ने की जगह गूगल मैप्स के माध्यम से उपभोक्ताओं को उनके इलाके के खुदरा विक्रेताओं की जानकारी देता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  2. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  3. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  4. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  5. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  6. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  7. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  8. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  9. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  10. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »