• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • मार्क ज़ुकरबर्ग के फाउंडेशन ने बेंगलूरु के स्टार्टअप बायजू में किया निवेश

मार्क ज़ुकरबर्ग के फाउंडेशन ने बेंगलूरु के स्टार्टअप बायजू में किया निवेश

मार्क ज़ुकरबर्ग के फाउंडेशन ने बेंगलूरु के स्टार्टअप बायजू में किया निवेश
ख़ास बातें
  • मार्क ज़करबर्ग के फाउंडेशन ने लर्निंग ऐप बायजू में निवेश किया है
  • ज़करबर्ग ने एक फेसबुक पोस्ट में इस निवेश का ऐलान किया
  • ऐप 4-12 क्लास, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए लर्निंग प्रोग्राम ऑफर करता है
विज्ञापन
ऑनलाइन एज़ूकेशन प्रोवाइड करने वाले बंगलूरू के बायजू ने गुरुवार को 50 मिलियन डॉलर (333 करोड़ रुपये) फंड मिलने का ऐलान किया। अपनी सेवाओं में विस्तार के लिए बायजू को यह धन चान-ज़करबर्ग फाउंडेशन (सीज़ेडआई) और चार दूसरे कैपिटल वेंचर से मिला है। इन चार कंपनियों के नाम सिकोया, सोफिना, लाइटसिपीड और टाइम्स इंटरनेट है।

बायजू के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी बायजू रवींद्रन ने एक बयान में कहा, ''हमारा लक्ष्य लोगों की क्षमता को बढ़ाना और समानता बढ़ाने का है। हम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सेवाएं बढ़ाने में इस धन का इस्तेमाल करेंगे और दुनिया भर की बड़ी कंपनियों से फंड देने को कहेंगे।''

फेसबुक के संस्थापक मार्क ज़ुकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिला चान के सीज़ेडआई द्वारा किया गया एशिया में पहला निवेश है। एक साल पहले शुरू हुए स्टार्टअप ने हालांकि, सीज़ेड आई द्वारा किए गए निवेश का खुलासा नहीं किया। इस मौके पर सीज़ेडआई के विवियन वू ने कहा, ''चान-ज़ुकरबर्ग फाउंडेशन दुनिया भर में पढ़ाई और सीखने के नए मॉडल को सपोर्ट करता है।''

रवींद्रम ने कहा, ''हमारे ऐप (के-12) को अभी तक 5.5 मिलियन बार डाउनलोड किया जा चुका है और देशभर में इसके 2,50,000 सालाना सब्सक्राइबर हैं।''

के-12 ऐप चौथी से 12वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए कई लर्निंग प्रोग्राम ऑफर करता है। इसके अलावा जेईई, एनईईटी, कैट, आईएएस, जीआरई और जीमैट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी लर्निंग प्रोग्राम उपलब्ध कराता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Byjus, Facebook, CZI, Mark Zuckerbeg, India, Startups, Investment, Social
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »