एक दिन में 100 करोड़ लोगों के किया फेसबुक का इस्तेमाल

एक दिन में 100 करोड़ लोगों के किया फेसबुक का इस्तेमाल
विज्ञापन
सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट हमारी ज़िंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुकी हैं। इन्हें लेकर दीवानगी दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। इस लिहाज से देखा जाए तो फेसबुक अपने प्रतिद्वंद्वियों से कहीं आगे है। दीवानगी के आलम का अंदाजा इस आंकड़े से लगाया जा सकता है कि सोमवार को एक बिलियन (100 करोड़) लोगों ने एक ही दिन में इस सोशल नेटवर्किंग साइट का इस्तेमाल किया।

फेसबुक के सीईओ और सह-संस्थापक मार्क ज़करबर्ग ने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट के जरिए यह बताते हुए लिखा, ''हमने एक अहम कीर्तिमान हासिल किया। सोमवार को दुनिया के हर सातवें शख्स ने फेसबुक का इस्तेमाल अपने दोस्तों और परिवारवालों से जुड़ने के लिए किया।''

ज़करबर्ग ने आगे लिखा, ''हम जब भी अपनी कमाई की बात करते हैं तो औसत आंकड़ों का जिक्र होता है, लेकिन यह बिल्कुल अलग है। यह पहला मौका था जब हम इस कीर्तिमान तक पहुंचने में कामयाब रहे। पूरी दुनिया को जोड़ने की दिशा में यह तो बस एक शुरुआत है।''

ज़करबर्ग ने इस उपलब्धि को लेकर एक वीडियो भी फेसबुक पर पोस्ट किया।

पिछले महीने घोषित किए गए अपने आर्थिक आंकड़ों के दौरान फेसबुक ने बताया था कि उसके मासिक एक्टिव यूज़र पिछले साल की तुलना से 13 फीसदी बढ़कर 1.49 बिलियन (149 करोड़) हो गए हैं। वहीं, मोबाइल पर एक्टिव यूज़र की संख्या 131 करोड़ है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  2. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  3. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  4. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  5. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  6. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  7. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  8. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  9. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  10. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »