फेसबुक पर अब लोकेशन के हिसाब से मिलेगा दोस्तों का सुझाव

फेसबुक पर अब लोकेशन के हिसाब से मिलेगा दोस्तों का सुझाव
विज्ञापन
फेसबुक यूज़र को रिझाने के लिए लगातार कुछ ना कुछ नया करती रहती है। अब इसी कड़ी में कंपनी यूज़र की लोकेशन के हिसाब से 'पीपुल यू मे नो' का सुझाव देगी। फेसबुक ने अब इस खबर की पुष्टि कर दी है।

फ्यूज़नडॉटनेट की रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक अभी तक म्यूचुअल फ्रेंड्स, काम और शिक्षा से जुड़ी जानकारी, आपके नेटवर्क, जिन कॉन्टेक्ट्स का आप हिस्सा हैं और दूसरे कई चीजों के आधार पर दोस्तों के नाम सुझाती रही है। अब इन दूसरी कई चीजों में लोकेशन डेटा भी शामिल हो गया है। हालांकि, कंपनी ने फ्यूज़न को बताया कि एक यूज़र और दूसरे 'सजेस्टेड फ्रेंड' में कुछ और बातें भी समान होनी चाहिए। जिसका मतलब है कि किन्हीं दो अनजान लोगों के एक बार या होटल में होने से ही फेसबुक आपको फ्रेंड सुझाव नहीं भेजेगा। बल्कि उस बार में एक साथ होने और किसी फैन ग्रुप के सदस्य भी हैं तो फेसबुक उन्हें दोस्ती का सुझाव भेज सकता है।

फेसबुक यूज़र के लिए लोकेशन के हिसाब से फ्रेंड का सुझाव मिलना मजेदार हो सकता है। लेकिन अगर आप लोकेशन वाले इस आइडिया से परेशान हैं, खासकर तब जब एल्गोरिथम एक स्पोर्ट्स बार और नशा मुक्ति केंद्र में फर्क ना कर सके। जानें तब आपको लोकेशन विकल्प के लिए क्या करना होगा।

इसके लिए सबसे पहले सेटिंग्स में जाकर प्राइवेसी पर टैप करना होगा। इसके बाद यूज़र को स्क्रीन के ऊपर ब्लू एंड व्हाइट एरो आइकन के साथ 'लोकेशन सर्विसेज' का विकल्प दिखेगा। इसके बाद एल्फाबेटिक ऑर्डर में ऐप के नाम दिखेंगे। नीचे स्क्रॉल पर फेसबुक सेलेक्ट करें। इसके बाद आपको तीन विकल्प 'नेवर', 'व्हाइल यूज़िंग द ऐप' और 'ऑलवेज़' दिखेंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook, Facebook Friend suggestion, Location
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  2. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  3. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  5. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  6. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  7. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  8. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  10. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »