• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • भारत में लॉन्च हुई 20 करोड़ की सबसे फास्ट Pininfarina Battista EV! पहले राइडर बने सचिन तेंदुलकर ने यूं की तारीफ!

भारत में लॉन्च हुई 20 करोड़ की सबसे फास्ट Pininfarina Battista EV! पहले राइडर बने सचिन तेंदुलकर ने यूं की तारीफ!

Pininfarina Battista EV में 1900 bhp की पावर और 2300 Nm का टॉर्क दिया गया है।

भारत में लॉन्च हुई 20 करोड़ की सबसे फास्ट Pininfarina Battista EV! पहले राइडर बने सचिन तेंदुलकर ने यूं की तारीफ!

Photo Credit: Twitter/Sachin Tendulkar Profile

Pininfarina Battista EV कार सबसे फास्ट इलेक्ट्रिक कार बताई गई है।

ख़ास बातें
  • Pininfarina Battista EV में 1900 bhp की पावर दी गई है।
  • 0 से 100 किलोमीटर की रफ्तार केवल 1.86 सेकंड में पकड़ सकती है।
  • 100 से 0 की स्पीड पर कार को केवल 31 मीटर की दूरी में रोका जा सकता है।
विज्ञापन
ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा की ओर से दुनिया की सबसे तेज चलने वाली ईलेक्ट्रिक कार Pininfarina Battista EV को भारत में लॉन्च किया गया है। हैदराबाद में ई-मोटर शो के दौरान इसे पेश किया गया है जिसकी पहली राइड क्रिकेटर रहे सचिन तेंदुलकर ने ली। यह दुनिया की सबसे तेज इलेक्ट्रिक हाइपर कार है। इसे पिनिनफेरिना कंपनी ने बनाया है जो कि महिंद्रा के ही स्वामित्व वाली कंपनी है। इस कार की खास बातें हम आपको यहां बता रहे हैं। 
 

Pininfarina Battista EV की कीमत

Battista EV को महिंद्रा की ओर से पेश किया गया है। इस इलेक्ट्रिक कार की शुरुआती कीमत 19.45 करोड़ रुपये बताई गई है। यह सिंगल चार्ज में 476 किलोमीटर तक जा सकती है। कार की बॉडी कार्बन फाइबर से बनी है। 
 

Pininfarina Battista EV की पावर, फीचर्स, रेंज

Battista EV में 120 किलोवाट की लिथियम आयन बैटरी मिलती है। यह सिंगल चार्ज में 476 किलोमीटर तक जा सकती है। कार की बॉडी कार्बन फाइबर से बनी है। इसके बारे में कहा गया है कि ये 0 से 100 किलोमीटर की रफ्तार केवल 1.86 सेकंड में पकड़ सकती है। वहीं, 0 से 200 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में इसे केवल 4.75 सेकंड का समय लगता है। इतनी स्पीड पर कार में अच्छा खासा कंट्रोल भी होने की बात कही गई है। बताया गया है कि 100 से 0 की स्पीड पर कार को केवल 31 मीटर की दूरी में रोका जा सकता है। 

मशहूर भारतीय क्रिकेटर इस कार के पहले राइडर बने और उन्होंने अपना एक्सपीरियंस भी इस बारे में अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया। कार की पहली राइड लेने के बाद सचिन तेंदुलकर ने कहा कि यह टाइम को पीछे छोड़ आपको भविष्य में ले जाती है। महिंद्रा एंड महिंद्रा के स्वामित्व वाली इटालियन लक्जरी कार ब्रांड ऑटोमोबिली पिनिनफेरिना ने इस कार को डिजाइन किया है। इसमें 1400 kw का कंबाइन पावर आउटपुट देने वाली मोटर लगी हैं जो चारों पहियों को एक साथ पावर देती हैं। 

Pininfarina Battista EV में 1900 bhp की पावर और 2300 Nm का टॉर्क दिया गया है। यह कार सबसे फास्ट इलेक्ट्रिक कार बताई गई है जिसकी टॉप स्पीड 350 किलोमीटर प्रतिघंटा है। कार में पांच तरह के ड्राइविंग मोड भी दिए गए हैं। कीमत के हिसाब से यह एलीट क्लास के लिए बनाई गई कार है। फिर भी इस तरह की कारें आम आदमी को भी रोमांचित करती हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »