• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • World Bank रिपोर्ट : भारत में चलेगी ऐसी लू, जिसे बर्दाश्‍त नहीं कर पाएगा इंसान, करोड़ों नौकरियों पर भी खतरा

World Bank रिपोर्ट : भारत में चलेगी ऐसी लू, जिसे बर्दाश्‍त नहीं कर पाएगा इंसान, करोड़ों नौकरियों पर भी खतरा

World Bank Report : इन प‍रिस्थिति‍यों को झेलने वाला भारत दुनिया का पहला देश होगा।

World Bank रिपोर्ट : भारत में चलेगी ऐसी लू, जिसे बर्दाश्‍त नहीं कर पाएगा इंसान, करोड़ों नौकरियों पर भी खतरा

World Bank Report : अनुमान है कि साल 2030 तक गर्मी की वजह से दुनियाभर में जो 8 करोड़ नौकरियां जाएंगी, उनमें से 3.4 करोड़ नौकरियां भारत में खत्‍म होंगी।

ख़ास बातें
  • वर्ल्‍ड बैंक की रिपोर्ट में चेतावनी
  • भारत में चलेगी बर्दाश्‍त ना कर पाने वाली लू
  • इसका असर देश की जीडीपी पर भी हाे सकता है
विज्ञापन
वर्ल्‍ड बैंक (World Bank) की एक रिपोर्ट में भारत के लिए बड़ी चेतावनी दी गई है। यह तो सभी समझ रहे हैं कि देश में हर साल गर्मी बढ़ रही है। गर्मियों का मौसम समय से पहले शुरू हो रहा है और देर तक रहता है। सर्दियां भी पहले की तरह नहीं पड़तीं। आमतौर पर उत्तर भारत के इलाकों में मई-जून में चलने वाली लू (Heat Waves) अब अप्रैल में भी लोगों को सता रही है। वर्ल्‍ड बैंक की रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि भारत बहुत जल्‍द ऐसी भीषण गर्म हवाओं का सामना करेगा, जो इंसान के बर्दाश्‍त से बाहर होंगी। इन प‍रिस्थिति‍यों को झेलने वाला भारत दुनिया का पहला देश होगा। 

वर्ल्‍ड बैंक ने एक रिपोर्ट जारी की है। इसका टाइटल है- भारत शीतलन क्षेत्र में जलवायु निवेश के अवसर (Climate Investment Opportunities in India Cooling Sector)। इस रिपोर्ट को केरल सरकार के साथ साझेदारी में तैयार की गयाा है। रिपोर्ट कहती है कि भारत, अपेक्षाकृत ज्यादा गर्मी का सामना कर रहा है। यह गर्मियां जल्‍द शुरू होकर देर तक बनी रहती हैं। रिपोर्ट में उदाहरण देते हुए समझाया गया है कि इस साल देश में गर्मी जल्‍दी शुरू हो गई थी। मार्च के महीने से ही लोग गर्मी झेल रहे थे और अप्रैल में दिल्‍ली का तापमान रिकॉर्ड 46 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। 

रिपोर्ट का सबसे चिंताजनक पहलू है आने वाले समय में चलने वाली लू यानी हीट वेव। आशंका जताई गई है कि बहुत जल्‍द भारत में लू की तीव्रता अपनी लिमिट को पार कर जाएगी। ऐसी गर्म हवाएं चलेंगी, जिन्‍हें इंसान बर्दाश्‍त नहीं कर पाएगा। इससे पहले भी एक रिपोर्ट में कहा गया था कि आने वाले दशक में भारतीय उपमहाद्वीप में खतरनाक लू चलने के मामले ज्‍यादा आएंगे। इसके अलावा जी20 क्लाइमेट रिस्क एटलस ने भी पिछले साल आगाह किया था कि भारत में गर्मी का प्रचंड रूप आने वाले वक्‍त में देखने को मिल सकता है। साल 2036 से 2065 के बीच लू ज्‍यादा समय तक बनी रहेगी। 

वर्ल्‍ड बैंक की रिपोर्ट चेतावनी देती है कि गर्मी बढ़ने से देश के इकॉनमिक प्रोडक्‍शन पर भी असर होगा। देश का 75 फीसदी कार्यबल यानी करीब 38 करोड़ लोग गर्मी वाले इलाकों में रहते हैं। अनुमान है कि साल 2030 तक गर्मी की वजह से दुनियाभर में जो 8 करोड़ नौकरियां जाएंगी, उनमें से 3.4 करोड़ नौकरियां भारत में खत्‍म होंगी। गर्मी के कारण काम का सबसे ज्‍यादा समय भारत में बर्बाद होता है। आने वाले समय में इसका असर भारत की जीडीपी पर भी दिखने का अनुमान है।  

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »