• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • घर में रखी हैं खांसी की ये 4 सिरप तो फौरन हटा दें, WHO ने जारी किया अलर्ट, 66 बच्‍चों की मौत से जुड़ा है मामला

घर में रखी हैं खांसी की ये 4 सिरप तो फौरन हटा दें, WHO ने जारी किया अलर्ट, 66 बच्‍चों की मौत से जुड़ा है मामला

WHO : डब्‍ल्‍यूएचओ का मानना है कि ये दवाएं संभावित रूप से गुर्दे की गंभीर चोटों और 66 बच्चों की मौतों से जुड़ी हुई हैं।

घर में रखी हैं खांसी की ये 4 सिरप तो फौरन हटा दें, WHO ने जारी किया अलर्ट, 66 बच्‍चों की मौत से जुड़ा है मामला

WHO : WHO ने इन कफ सिरप को अफ्रीकी देश गाम्बिया में 66 बच्चों की मौतों से जोड़ा है।

ख़ास बातें
  • WHO की सलाह, कोई भी देश इन्‍हें इस्‍तेमाल ना करे
  • मेडेन फार्मास्यूटिकल्स बनाती है इन सिरप को
  • डायथिलीन ग्लाइकॉल और एथिलीन ग्लाइकॉल की अस्वीकार्य मात्रा मिली
विज्ञापन
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारत की मेडेन फार्मास्यूटिकल्स (Maiden Pharmaceuticals) द्वारा बनाई गई 4 ‘कफ एंड कोल्‍ड' सिरप (Cough Syrup) को लेकर अलर्ट जारी किया है। WHO ने इन कफ सिरप को अफ्रीकी देश गाम्बिया में 66 बच्चों की मौतों से जोड़ा है। एक मेडिकल प्रोडक्‍ट अलर्ट में डब्‍ल्‍यूएचओ ने कहा है कि इन चारों सिरप के सैंपल्‍स का लैबोरेटरी विश्लेषण यह पुष्टि करता है कि सभी कफ सिरप में डायथिलीन ग्लाइकॉल और एथिलीन ग्लाइकॉल की अस्वीकार्य मात्रा है। डब्‍ल्‍यूएचओ का मानना है कि ये दवाएं संभावित रूप से गुर्दे की गंभीर चोटों और 66 बच्चों की मौतों से जुड़ी हुई हैं। 

गाम्बिया की सरकार ने पिछले सप्ताह एक्‍यूट किडनी इंजरी में अचानक बढ़ोतरी होने की सूचना दी थी। कहा गया है कि अन्‍य लक्षणों के रूप में पेट में दर्द, उल्टी, दस्त, पेशाब करने में असमर्थता, सिरदर्द, बदली हुई मानसिक स्थिति और एक्‍यूट किडनी इंजरी जैसे परेशानियां आ सकती हैं, जिससे मौत हो सकती है। 
डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्येयियस ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा कि इन दूषित उत्पादों का अब तक केवल गाम्बिया में पता चला है। उन्हें अन्य देशों में भी वितरित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचओ सभी देशों को इन उत्पादों के बारे में जानकारी जुटाने और उन्‍हें इस्‍तेमाल नहीं करने सलाह देता है।

गाम्बिया के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने 9 सितंबर को ‘सिरप पेरासिटामोल' को लेकर एडवाइस जारी की थी। 5 महीनों में एक्‍यूट रेनल फेलियर की वजह से 4 साल की उम्र तक के 28 बच्‍चों की मौत के बाद सलाह जारी की गई थी। मामले की जांच 19 जुलाई को शुरू की गई थी। बच्चों की मौत कब हुई, इसके बारे में कोई डिटेल नहीं दी गई है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि भारत से प्राप्त जानकारी से संकेत मिलता है कि मैन्‍युफैक्‍चरर ने गाम्बिया को दूषित दवाओं की आपूर्ति की थी। इस बीच, सरकार ने भी फार्मास्युटिकल कंपनी द्वारा बनाई गई 4 कफ सिरप की जांच शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के सूत्रों ने कहा है कि WHO ने 29 सितंबर को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया को कफ सिरप के बारे में आगाह किया था।
 

इन सिरप पर जारी हुआ अलर्ट

WHO ने जिन सिरप के लिए अलर्ट जारी किया है। उनमें ‘प्रोमेथाज़िन ओरल सॉल्यूशन' (Promethazine Oral Solution), ‘कोफेक्समालिन बेबी कफ सिरप' (Kofexmalin Baby Cough Syrup), ‘मकॉफ़ बेबी कफ सिरप' (Makoff Baby Cough Syrup) और ‘मैग्रीप एन कोल्ड सिरप' (Magrip N Cold Syrup) शामिल हैं।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  2. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  3. Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  5. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  6. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  7. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  8. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »