Point Nemo में गिराया जाएगा 4 लाख किलो का स्‍पेस स्‍टेशन! कहां है यह जगह? जानें

What is Point Nemo : यह जगह प्रशांत महासागर के बीचोंबीच एक सुनसान क्षेत्र है।

Point Nemo में गिराया जाएगा 4 लाख किलो का स्‍पेस स्‍टेशन! कहां है यह जगह? जानें

न्‍यूजीलैंड से यह जगह करीब 3000 मील दूर और अर्जेंटीना से 2600 मील दूर है।

ख़ास बातें
  • इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन को अगले कुछ साल में डीऑर्बिट करने की तैयारी
  • नासा की तैयारी पॉइंट निमो पर स्‍पेस स्‍टेशन को गिराने की
  • प्रशांत महासागर के बीचोंबीच मौजूद है यह क्षेत्र
विज्ञापन
What is Point Nemo : धरती से 400 किलोमीटर ऊपर पृथ्‍वी का चक्‍कर लगा रहा इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) अगले 7 से 8 साल में खत्‍म हो जाएगा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) कन्‍फर्म कर चुकी है कि आईएसएस को डीऑर्बिट यानी हटा दिया जाएगा। इसे पृथ्‍वी पर गिराया जाएगा। जिस जगह पर ISS डीऑर्बिट होगा, उसे पॉइंट निमो (Point Nemo) कहा जाता है। पृथ्‍वी पर मौजूद इस जगह को ‘सबसे अकेला' स्‍थान कहा जाता है। इसे सैटेलाइट्स का कब्रिस्‍तान भी कहा जाने लगा है। क्‍या है और कहां है पाइंट निमो? आइए जानते हैं।   
 

क्‍या है पॉइंट निमो (What is Point Nemo)

पॉइंट निमो, दुनिया की ऐसी जगह है जहां कोई नहीं रहता। इसे ‘दुर्गमता का ध्रुव' (pole of inaccessibility) भी कहा जाता है। यह एक ऐसी जगह है, जहां से जमीनी इलाका भी 2,700 किलोमीटर दूर है, वह भी एक द्वीप की शक्‍ल में। 
 

कहां है पॉइंट निमो (Where is Point Nemo)

पॉइंट निमो, प्रशांत महासागर के बिलकुल बीच में है। यह समुद्र में ऐसा क्षेत्र हैं, जहां हजारों किलोमीटर दूर तक कोई बसावट नहीं। न्‍यूजीलैंड से यह जगह करीब 3000 मील दूर और अर्जेंटीना से 2600 मील दूर है। स्‍पेस इंडस्‍ट्री के लिए यह जगह बीते कुछ वर्षों में बेहतरीन साबित हुई है। लाइव साइंस की एक रिपोर्ट के अनुसार, 1970 के दशक से बाद से करीब 300 रिटायर्ड स्‍पेसक्राफ्ट को यहां गिराया गया है। 
 

ISS भी निमो पॉइंट पर होगा डीऑर्बिट

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी यह बता चुकी है कि इंटरनेशनल स्‍पेस स्टेशन को भी निमो पॉइंट पर डीऑर्बिट करने की योजना है। नासा ने साल 2031 तक आईएसएस को ऑफ‍िशियली बंद करने का लक्ष्‍य रखा है। रिपोर्ट कहती है कि 109 मीटर लंबा और 4 लाख किलो से ज्‍यादा भारी आईएसएस, निमो पॉइंट पर गिराया जाने वाला सबसे बड़ा स्‍पेस कचरा होगा।  
 

निमो पॉइंट ही क्‍यों चुना गया

स्‍पेसक्राफ्ट को डीऑर्बिट करना स्‍पेस एजेंसियों के लिए एक चुनौतीपूर्ण काम है। इसका बारीकी से ध्‍यान रखना होता है कि पृथ्‍वी पर उससे कोई प्रभावित ना हो। निमो पॉइंट ऐसी जगह है, जहां कोई नहीं रह रहा। वहां कोई बोट नहीं तैरती। उस जगह के ऊपर से कोई फ्लाइट्स नहीं उड़तीं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »