• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • What is Perihelion Day : आज सूर्य के सबसे करीब होगी पृथ्‍वी, क्‍या है पेरीहेलियन डे? जानें

What is Perihelion Day : आज सूर्य के सबसे करीब होगी पृथ्‍वी, क्‍या है पेरीहेलियन डे? जानें

What is Perihelion Day : आमतौर पर दिसंबर महीने की संक्रा‍ंति के लगभग दो सप्‍ताह बाद पेरीहेलियन डे जनवरी की शुरुआत में आता है।

What is Perihelion Day : आज सूर्य के सबसे करीब होगी पृथ्‍वी, क्‍या है पेरीहेलियन डे? जानें

इसी तरह अफीलीअन (aphelion) डे भी होता है, जोकि आमतौर पर जुलाई में होता है, जब पृथ्‍वी, सूर्य से सबसे दूर होती है।

ख़ास बातें
  • आज सूर्य के सबसे करीब होगी पृथ्‍वी
  • इस दिन को पेरीहेलियन डे कहा जाता है
  • 30 लाख मील ज्‍यादा करीब होगी पृथ्‍वी सूर्य के
विज्ञापन
What is Perihelion Day : पेरीहेलियन डे के बारे में जानते हैं? साल 2024 का पेरीहेलियन डे आज 3 जनवरी को है। इस दिन पृथ्‍वी, सूर्य के सबसे करीब होती है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, पेरीहेलियन का कोई निश्‍चित दिन नहीं है। आमतौर पर दिसंबर महीने की संक्रा‍ंति के लगभग दो सप्‍ताह बाद पेरीहेलियन डे जनवरी की शुरुआत में आता है। इसी तरह अफीलीअन (aphelion) डे भी होता है, जोकि आमतौर पर जुलाई में होता है, जब पृथ्‍वी, सूर्य से सबसे दूर होती है। अफीलीअन डे के मुकाबले पेरीहेलियन के दिन पृथ्‍वी सूर्य लगभग 30 लाख मील ज्‍यादा करीब होती है।  

ये दिन इसलिए निश्‍चित नहीं होते, क्‍योंकि सूर्य का चक्‍कर लगाते हुए पृथ्‍वी एक परफेक्‍ट सर्कल नहीं बनाती। वह एक अंडाकार पथ पर घूमती है। पेरीहेलियन डे की बात करें, तो पृथ्‍वी, सूर्य से लगभग 9 करोड़ 14 लाख मील दूर होगी। आज के दिन पृथ्‍वी पर सूर्य की रोशनी 7 फीसदी ज्‍यादा तेज होती है। 

दिलचस्‍प यह है कि इस महीने में भारत समेत दुनिया के कई इलाके कड़ाके की सर्दी की चपेट में होते हैं। स्‍पेसडॉटकॉम की रिपोर्ट कहती है कि पेरीहेलियन शब्‍द ग्रीक से है। पेरी का मतलब होता है चारों ओर और हेलिओस का अर्थ होता है सूर्य। 

सूर्य से जुड़ी अन्‍य खबरों की बात करें तो हमारे सौर मंडल का सबसे बड़ा तारा ‘सोलर मैक्सिमम' की अवधि से गुजर रहा है। इस वजह से यह बहुत ज्‍यादा उग्र हो गया है। सूर्य में उभर रहे सनस्‍पॉट्स के कारण पृथ्‍वी पर सोलर फ्लेयर, कोरोनल मास इजेक्‍शन की घटनाएं हो रही हैं जो साल 2025 तक जारी रहेंगी।   
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  2. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  3. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
  4. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  5. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  6. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  7. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  8. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  9. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  10. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »