हैरतअंगेज! अमेरिकी युद्धपोत को 100 UFO ने घेरा! जानें क्‍या है पूरा मामला

हालांकि नेवल इंटेलिजेंस के डेप्‍युटी डायरेक्‍टर स्कॉट ब्रे ने पिछले महीने UFO पर चल रही एक सुनवाई के दौरान कहा था कि घटना में शामिल चीजें ड्रोन थीं।

हैरतअंगेज! अमेरिकी युद्धपोत को 100 UFO ने घेरा! जानें क्‍या है पूरा मामला

नौसेना के एक दल ने कथित तौर पर एक डॉक्‍युमेंट्री फ‍िल्‍ममेकर को यह जानकारी दी।

ख़ास बातें
  • साल 2019 की घटना पर सबके अपने दावे हैं
  • यूएस नेवी इन घटना में शामिल ऑब्‍जेक्‍ट्स को ड्रोन मानती है
  • हालांकि इनके कंट्रोलर के बारे में उसे जानकारी नहीं है
विज्ञापन
UFO यानी अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्‍जेक्‍ट सचाई हैं। खुद अमेरिकी प्रशासन इनके बारे में बोल चुका है। लेकिन आजतक यह पता नहीं चल पाया है कि UFO के पीछे कौन है? क्‍या तीसरी दुनिया से एलियंस इन्‍हें ऑपरेट करते हैं? ऐसे कई सवालों के जवाब वैज्ञानिक तलाश रहे हैं। इस बीच चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। नौसेना के एक दल ने कथित तौर पर एक डॉक्‍युमेंट्री फ‍िल्‍ममेकर को बताया है कि साल 2019 में अमेरिकी युद्धपोतों को ‘कम से कम 100' UFO के झुंड ने घेर लिया था। 

जेरेमी केन्योन लॉकयर कॉर्बेल ने डेलीमेल डॉट कॉम को बताया है कि जुलाई 2019 में दक्षिणी कैलिफोर्निया के तट पर एक रहस्यमयी घटना का गवाह बने जहाजों के चालक दल ने उन्हें इसके बारे में बताया।

हालांकि नेवल इंटेलिजेंस के डेप्‍युटी डायरेक्‍टर स्कॉट ब्रे ने पिछले महीने UFO पर चल रही एक सुनवाई के दौरान कहा था कि उनकी ब्रांच आश्वस्त थी कि घटना में शामिल चीजें ड्रोन थीं। 

लेकिन जेरेमी कॉर्बेल ने कहा है कि मुझे परवाह नहीं कि वो 'ड्रोन' थे, रियल यूएफओ थे या पिरामिड, ट्राइएंगल या सीगल जिनके पंखों पर लाइट्स लगी हुई थीं। उन्‍होंने कहा कि सिर्फ मूल प्रश्‍न का जवाब देने की जरूरत है कि क्‍या हम उन यूनिट्स के कंट्रोलर्स के बारे में जानते हैं। 

कार्बेल ने कहा कि हम अभी तक नहीं जानते कि वो क्‍या चीज थी, लेकिन उनकी मौजूदगी और क्षमता गंभीर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामले को जाहिर करती है। उन्‍होंने वॉरशिप के साथ हुई घटना का वीडियो भी शेयर किया था। इसे पेंटागन ने भी वेरिफाई किया है। यह वीडियो पिछले साल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। पेंटागन ने भी पिछले नवंबर में मिलिट्री ट्रेनिंग एयरस्‍पेस में देखे गए UFO को ट्रैक करने और उनका आकलन करने के मकसद से अपना नया ऑफ‍िस शुरू करने की योजना का ऐलान किया था। 

यह ऑफ‍िस तमाम अन्‍य विभागों के साथ मिलकर UFO का पहचान करने का काम करेगा। अपनी एक हालिया रिपोर्ट में अमेरिका की UAP टास्‍क फोर्स ने अमेरिकी सेना और यूएफओ के बीच 144 बार आमना-सामना होने की बात कही है। रिपोर्ट में एलियंस कनेक्‍शन होने की बात से इनकार नहीं कियाा गया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar
  2. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  8. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  8. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  10. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »