• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • इस चांद में नमक है! Nasa के स्‍पेसक्राफ्ट को पृथ्‍वी से 62 करोड़ किलोमीटर दूर मिली कामयाबी, जानें

इस चांद में नमक है! Nasa के स्‍पेसक्राफ्ट को पृथ्‍वी से 62 करोड़ किलोमीटर दूर मिली कामयाबी, जानें

पता चला है कि गेनीमेड की सतह पर खनिज लवण (mineral salts) और कार्बनिक यौगिकों (organic compounds) की मौजूदगी है।

इस चांद में नमक है! Nasa के स्‍पेसक्राफ्ट को पृथ्‍वी से 62 करोड़ किलोमीटर दूर मिली कामयाबी, जानें

गेनीमेड, बृहस्‍पति ग्रह का सबसे बड़ा चंद्रमा है। आकार में यह बुध ग्रह से भी बड़ा है।

ख़ास बातें
  • बृहस्‍पति ग्रह के चंद्रमा गेनीमेड से मिली बड़ी जानकारी
  • गेनीमेड की सतह पर खनिज लवण का चला पता
  • इससे जुड़ी स्‍टडी नेचरडॉटकॉम में पब्लिश हुई है
विज्ञापन
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) के जूनो मिशन (Juno mission) को बड़ी कामयाबी मिली है। जूनाे स्‍पेसक्राफ्ट ने बृहस्पति ग्रह के सबसे बड़े चंद्रमा गेनीमेड (Ganymede) पर दिलचस्प खोज की है। 2 साल पहले इसके करीब से उड़ान भरते हुए जूनो स्‍पेसक्राफ्ट पर लगे जोवियन इन्फ्रारेड ऑरोरल मैपर (JIRAM) स्पेक्ट्रोमीटर ने गेनीमेड की सतह का डेटा जुटाया था। पता चला है कि गेनीमेड की सतह पर खनिज लवण (mineral salts) और कार्बनिक यौगिकों (organic compounds) की मौजूदगी है। इससे जुड़ी स्‍टडी नेचरडॉटकॉम में पब्लिश हुई है। 

गेनीमेड, बृहस्‍पति ग्रह का सबसे बड़ा चंद्रमा है। आकार में यह बुध ग्रह से भी बड़ा है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इसकी बर्फीली सतह के नीचे महासागर छुपा है। यही वजह है कि दुनियाभर के वैज्ञानिक इसे एक्‍सप्‍लेार करना चाहते हैं।  

जूनो स्‍पेसक्राफ्ट साल 2016 में बृहस्‍पति ग्रह की कक्षा में पहुंचा था। तब से यह लगातार उसकी निगरानी कर रहा है। इसी साल 8 अप्रैल को जूनो ने बृहस्‍पति ग्रह का 50वां क्लोज पास पूरा किया था। यानी स्‍पेसक्राफ्ट ने बृहस्‍पति के चारों ओर 50 परिक्रमाएं पूरी कर लीं। यह स्‍पेसक्राफ्ट बृहस्‍पति ग्रह के चंद्रमाओं को भी टटाेल रहा है, जिनमें गेनीमेड प्रमुख है। 

गेनीमेड पर लवण और कार्बनिक पदार्थों की मौजूदगी का अनुमान वैज्ञानिक पहले भी लगा चुके थे। हबल टेलीस्‍कोप के डेटा से उन्‍हें से यह संकेत मिला था, लेकिन पुष्टि अब जाकर हुई है, जब जूनो स्‍पेसक्राफ्ट ने डेटा जुटाया है। रिपोर्ट के अनुसार, जूनो स्‍पेसक्राफ्ट ने 7 जून, 2021 को 1,046 किलोमीटर की ऊंचाई पर गेनीमेड के ऊपर से उड़ान भरी थी। जूनो पर लगे JIRAM इंस्‍ट्रूमेंट ने गेनीमेड से डेटा जुटाया। 

वैज्ञानिकों के लिए जितना दिलचस्‍प बृहस्‍पति ग्रह है, उतने ही अहम हैं उसके चंद्रमा। अब तक मिले सबूत बताते हैं कि बृहस्‍पति के चंद्रमा गर्म, नमकीन और जीवन को सक्षम बनाने वाले तत्‍वों से भरपूर हो सकते हैं। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »