• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • सूर्य में आज हो सकता है बड़ा विस्‍फोट, छोटे सैटेलाइटों से लेकर पावर ग्रिड तक खतरे में!

सूर्य में आज हो सकता है बड़ा विस्‍फोट, छोटे सैटेलाइटों से लेकर पावर ग्रिड तक खतरे में!

इस मैग्निेट‍िक फील्‍ड में M-क्लास सौर फ्लेयर विस्फोट के लिए पर्याप्त ऊर्जा है। सनस्‍पॉट अभी पृथ्‍वी की ओर फोकस्‍ड है।

सूर्य में आज हो सकता है बड़ा विस्‍फोट, छोटे सैटेलाइटों से लेकर पावर ग्रिड तक खतरे में!

नासा की सोलर डायनेमिक्स ऑब्जर्वेटरी इस सनस्पॉट को ऑब्‍जर्व कर रही है, ताकि किसी भी खतरे को लेकर आगाह किया जा सके।

ख़ास बातें
  • इस सनस्‍पॉट को AR3068 नाम दिया गया है
  • पिछले हफ्ते सिर्फ 24 घंटों में इसका आकार तीन गुना हो गया था
  • अब इसने अपने चारों ओर एक बीटा-गामा चुंबकीय क्षेत्र बनाया है
विज्ञापन
दुनियाभर के वैज्ञानिकों ने सूर्य पर अपना शोध तेज कर दिया है। दरअसल, हमारा सूर्य 11 साल के अपने चक्र से गुजर रहा है। यह बहुत ज्‍यादा एक्टिव फेज में है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) चेतावनी दे चुकी है कि सूर्य में विशाल सौर विस्‍फोटों के बार-बार होने की संभावना है। इस बीच एक सनस्‍पॉट (sunspot) भी पिछले हफ्ते सूर्य पर देखा गया था। पता चला है कि इस सनस्‍पॉट ने एक अस्थिर बीटा-गामा चुंबकीय क्षेत्र डेवलप कर लिया है। इस मैग्निेट‍िक फील्‍ड में M-क्लास सौर फ्लेयर विस्फोट के लिए पर्याप्त ऊर्जा है। सनस्‍पॉट अभी पृथ्‍वी की ओर फोकस्‍ड है। तो क्‍या हमें किसी चुनौती के लिए तैयार रहने की जरूरत है? 

खबर पर आगे बढ़ने से पहले M-क्लास सौर फ्लेयर विस्फोट को समझना जरूरी है। सूर्य से निकलने वाले तूफानों को उनकी तीव्रता के हिसाब से क्‍लासिफाई किया जाता है। इससे वैज्ञानिक तय कर पाते हैं कि सौर तूफान कितना गंभीर है। सबसे कमजोर सौर तूफान- ए-क्लास, बी-क्लास और सी-क्लास में आते हैं। एम-क्लास के तूफान सबसे ताकतवर होते हैं। इनके हमारी पृथ्‍वी से टकराने की संभावना बनी रहती है। 

वैज्ञानिकों ने जिस सनस्‍पॉट को ढूंढा है, उसे AR3068 नाम दिया गया है। पिछले हफ्ते सिर्फ 24 घंटों में इसका आकार तीन गुना हो गया था। अब इसने अपने चारों ओर एक बीटा-गामा चुंबकीय क्षेत्र विकसित किया है, जिसमें एम-क्लास सौर फ्लेयर विस्फोट के लिए पर्याप्त ऊर्जा है। 

SpaceWeather.com के मुताबिक अगर आज कोई भी विस्फोट होता है, तो उसका असर पृथ्‍वी तक दिखाई दे सकता है, क्योंकि सनस्पॉट सीधे पृथ्वी पर फोकस्‍ड है। नासा की सोलर डायनेमिक्स ऑब्जर्वेटरी इस सनस्पॉट को ऑब्‍जर्व कर रही है, ताकि किसी भी खतरे को लेकर आगाह किया जा सके। फिलहाल यह क्‍लीयर नहीं है कि सोलर फ्लेयर विस्फोट होगा या नहीं, क्‍योंकि सनस्‍पॉट का बिहेवियर काफी अटपटा है। अगर आज के बाद सौर फ्लेयर विस्‍फोट होता है, तो पृथ्‍वी पर इसका असर नहीं होगा। आज विस्‍फोट होने और पृथ्‍वी से टकराने पर यह पावर ग्रिड को फेल कर सकता है। ब्‍लैकआउट की नौबत आ सकती है। छोटे सैटेलाइट्स भी सौर फ्लेयर विस्‍फोट की जद में आ सकते हैं। यह GPS सिस्टम को भी बाधित कर सकता है साथ ही रेडियो ब्लैकआउट का कारण बन सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: NASA, Sunspot, solar flare, solar storm, Earth, science news latest

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »