मंगल ग्रह पर आया अबतक का सबसे शक्तिशाली भूकंप, Nasa के लैंडर ने किया रिकॉर्ड

पृथ्‍वी के अलावा किसी भी ग्रह पर यह अबतक पता लगाया गया सबसे तेज भूकंप बताया जा रहा है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 11 मई 2022 13:25 IST
ख़ास बातें
  • इस भूकंप ने मंगल ग्रह पर आए पिछले भूकंप के रिकॉर्ड को तोड़ दिया
  • अगस्‍त 2021 में यहां 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था
  • 5 तीव्रता का भूकंप अबतक का सबसे शक्तिशाली भूकंप बताया जा रहा है

इनसाइट लैंडर साल 2018 से मंगल ग्रह पर एक्टिव है। वैज्ञानिकों ने दिसंबर 2018 में वहां सीस्मोमीटर को सेट किया था।

Photo Credit: NASA/JPL-Caltech

पृथ्‍वी पर हम अक्‍सर भूकंप महसूस करते हैं, लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि मंगल ग्रह पर भी भूकंप आते हैं। नासा के इनसाइट लैंडर ने मंगल ग्रह पर एक जोरदार भूकंप का पता लगाया है, जिसने इस ग्रह को हिलाकर रख दिया। 4 मई को मंगल ग्रह पर 5 तीव्रता का भूकंप आया। पृथ्‍वी के इस तरह के भूकंप मिड कैटिगरी में आते हैं, लेकिन मंगल ग्रह के लिए यह बेहद तीव्र था। पृथ्‍वी के अलावा किसी भी ग्रह पर यह अबतक पता लगाया गया सबसे तेज भूकंप बताया जा रहा है। 

space.com की रिपोर्ट के अनुसार, इस भूकंप ने मंगल ग्रह पर आए पिछले भूकंप के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अगस्‍त 2021 में यहां 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था। नासा इनसाइट की टीम और उसके पार्टनर्स को मंगल ग्रह से शुरुआती डेटा मिला है, जिसके आधार पर यह कहा जा रहा है कि पृथ्‍वी को छोड़कर यह किसी ग्रह पर अबतक की सबसे बड़ी भूकंपीय गतिविधि है! नासा के एसोसिएट एडमिनिस्ट्रेटर फॉर साइंस थॉमस जुर्बुचेन ने ट्विटर पर कहा कि शुरुआती अनुमान में यह तीव्रता 5 थी। हालांकि उन्‍होंने धैर्य रखने की बात कही, क्‍योंकि टीमें अभी आंकड़ों का विश्‍लेषण कर रही हैं। 
Advertisement

वैज्ञानिकों का कहना है कि 5 तीव्रता का भूकंप पृथ्‍वी के लिहाज से सामान्‍य है। यहां इस तरह के साल में 5 लाख भूकंप आते हैं। उनमें शायद ही कभी कोई गंभीर नुकसान होता है। लेकिन मंगल ग्रह टेक्‍टोनिकली बहुत अधिक शांत है और 5 तीव्रता वहां के हिसाब से काफी ज्‍यादा है। 

इनसाइट लैंडर साल 2018 से मंगल ग्रह पर एक्टिव है। वैज्ञानिकों ने दिसंबर 2018 में वहां सीस्मोमीटर को सेट किया था। वैज्ञानिकों का कहना है कि तभी से वह एक बड़े भूकंप का इंतजार कर रहे हैं। हालिया भूकंप के बारे में भी वैज्ञानिकों की टीम को बहुत कम जानकारी है। वह यह पता लगा रहे हैं कि किस जगह पर भूकंप आया था। 
Advertisement

इनसाइट लैंडर को 26 नवंबर 2018 को मंगल ग्रह पर लैंड कराया गया था। इसके साथ भेजे गए सीस्मोमीटर को फ्रांसीसी अंतरिक्ष एजेंसी CNES ने तैयार किया है। यह मंगल ग्रह पर आने वाले भूकंप और वहां की भूगर्भीय एक्टिविटी को एक्‍स्‍प्‍लोर करता है। मंगल पर लगभग 1300 दिनों में इनसाइट ने 1,313 से अधिक भूकंपों का पता लगाया है। लैंडर का प्राइमरी मिशन आधिकारिक तौर पर साल 2020 में खत्‍म हो गया था, लेकिन नासा ने यह मिशन अभी भी जारी रखा है। हालांकि इसे ऑपरेट करने के कई तरह की परेशानियां सामने आ रही हैं। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Mars, Earthquack, NASA, InSight lander, Science, Mars and earth, Earth, quake
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  2. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  3. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  4. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  5. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  6. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  7. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  8. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  9. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.