• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Sunita Williams ने बनाया एक और रिकॉर्ड! स्पेस में सबसे ज्यादा देर रहने वालों की लिस्ट में इस नम्बर पर ...

Sunita Williams ने बनाया एक और रिकॉर्ड! स्पेस में सबसे ज्यादा देर रहने वालों की लिस्ट में इस नम्बर पर ...

सुनीता विलियम्स ने स्पेस में सबसे लंबे मिशनों पर रहने वाले यात्रियों की लिस्ट में टॉप 10 में जगह बना ली है।

Sunita Williams ने बनाया एक और रिकॉर्ड! स्पेस में सबसे ज्यादा देर रहने वालों की लिस्ट में इस नम्बर पर ...

सुनीता विलियम्स ने स्पेस में सबसे लंबे मिशनों पर रहने वाले यात्रियों की लिस्ट में टॉप 10 में जगह बना ली है।

ख़ास बातें
  • सुनीता स्पेस में सबसे लंबे मिशनों पर रहने वाले यात्रियों की लिस्ट में आईं
  • लिस्ट में टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाबी की हासिल
  • Valeri Polyakov का नाम पहले नम्बर पर है जिन्होंने स्पेस में 437 दिन बिताए
विज्ञापन
सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष की दुनिया में एक और रिकॉर्ड बना दिया है। नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और मिशन में उनके सहयोगी बच विल्मोर पिछले साल 8 दिनों के स्पेस मिशन पर निकले थे। दोनों यात्रियों ने Boeing के Starliner स्पेसक्राफ्ट पर उड़ान भरी थी। लेकिन इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर पहुंचने के बाद कुछ तकनीकी खराबी उनके स्पेसक्राफ्ट में आ गई और दोनों वहीं पर फंस गए। दोनों यात्री पृथ्वी पर निर्धारित समय में वापसी नहीं कर पाए। उनका यह मिशन लंबा ही खिंचता चला गया। और अब 286 दिनों के बाद 2025 में इनकी धरती पर वापसी हुई। लेकिन इसी के चलते सुनीता विलियम्स ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 

नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने स्पेस में सबसे लंबे मिशनों पर रहने वाले यात्रियों की लिस्ट में टॉप 10 में जगह बना ली है। 19 मार्च को जब सुनीता विलियम्स SpaceX Crew-9 Dragon स्पेसक्राफ्ट पर सवार होकर पृथ्वी पर लौटीं तो अपने साथ एक उपलब्धि भी लेकर लौटीं। सुनीता विलियम्स किसी सिंगल स्पेस मिशन के दौरान इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में सबसे ज्यादा वक्त बिताने वाले अंतरिक्ष यात्रियों की सूचि में शामिल हो गई हैं। और इतना ही नहीं, सुनीता ने ISS पर सिंगल मिशन में सबसे ज्यादा वक्त बिताने वाले टॉप 10 यात्रियों में स्थान बनाया है। 

इस लिस्ट में वेलेरी पॉलिआकोव से लेकर स्कॉट कैली और प्योत्र दबरोव जैसे नाम शामिल हैं जो कि ऐसे अंतरिक्ष यात्री रह चुके हैं जो किसी सिंगल मिशन में सबसे ज्यादा समय तक ISS पर रहे। NASA और Space.com के अनुसार, नीचे बताए गए सभी यात्री ऐसे हैं जिन्होंने ISS पर सबसे ज्यादा समय बिताया। 

स्पेस में सबसे ज्यादा समय बिताने वाले टॉप 10 अंतरिक्ष यात्री 
  1. Valeri Polyakov का नाम इस लिस्ट में पहले नम्बर पर आता है जिन्होंने स्पेस में 437 दिन बिताए। Mir (1994-1995) पर इनकी सबसे लम्बी सिंगल स्पेसफ्लाइट थी जिसने पृथ्वी के 7000 से ज्यादा चक्कर लगाए। 
  2. Sergei Avdeyev का नाम दूसरे स्थान पर है जिन्होंने 379 दिन एक सिंगल स्पेसफ्लाइट में बिताए। यह स्पेसफ्लाइट Mir (1998-1999) थी। 
  3. Frank Rubio ने तीसरे स्थान पर यूएस स्पेसफ्लाइट पर 371 दिन बिताए थे जब एक कूलटेंक लीक के कारण मिशन एक्सटेंड हो गया था। 
  4. Vladimir Titov Musa Manarov लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं जिन्होंने Mir (1987-1988) में 365 दिन बिताए थे। इन दोनों ने स्पेस में रहते हुए सूरज की एक पूरी परिक्रमा कर ली थी। 
  5. Mark Vande Hei ने ISS (2021-2022) में 355 दिन का समय बिताया था जिस दौरान इन्होंने अंतरिक्ष के अंदर मांसपेशियों की हानि और स्पेस फार्मिंग पर शोध में योगदान दिया था। 
  6. Scott Kelly Mikhail Kornienko ने ISS (2015-2016) में 340 दिन अंतरिक्ष में गुजारे थे। इस दौरान ये नासा के एक साल के मिशन पर थे जिसमें मंगल पर खोजबीन की स्टडी शामिल थी। 
  7. Christina Koch ने ISS (2019-2020) में 328 दिन बिताए थे जब इन्होंने 6 स्पेसवॉक पूरे किए थे। जिसमें पहला ऐसा स्पेसवॉक भी शामिल था जिसमें सभी महिला अंतरिक्ष यात्री थीं। 
  8. Peggy Whitson ने 289 दिन सिंगल स्पेसफ्लाइट में बिताए थे। यह मिशन (2016-2017) में पूरा किया गया था। 
  9. Sunita Williams Butch Wilmore ने स्पेस में (2024-2025) में 286 दिन बिताए जब वे ISS पर निर्धारित समय से ज्यादा दिनों तक फंसे रहे। कारण Boeing Starliner में प्रॉपल्शन समस्या का आना था।
  10. Andrew Morgan ने 272 दिन ISS पर बिताए थे जिस दौरान इन्होंने 7 स्पेसवॉक पूरे किए और डार्क मैटर पर शोध भी किया। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  2. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  4. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  5. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
  6. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  7. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  8. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  9. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  10. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »