• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष में बड़ी कामयाबी, Starliner को स्पेस स्टेशन (ISS) पहुंचाकर किया डांस! देखें वीडियो

सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष में बड़ी कामयाबी, Starliner को स्पेस स्टेशन (ISS) पहुंचाकर किया डांस! देखें वीडियो

स्पेस स्टेशन पहुंचने पर सुनीता विलियम्स काफी खुश दिखाई दे रहीं थीं।

सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष में बड़ी कामयाबी, Starliner को स्पेस स्टेशन (ISS) पहुंचाकर किया डांस! देखें वीडियो

Photo Credit: Boeing Space

तीसरी बार स्पेस स्टेशन पहुंचने पर सुनीता विलियम्स काफी खुश दिखाई दे रही हैं।

ख़ास बातें
  • Boeing Starliner को ISS के साथ सफलतापूर्वक बीते दिन डॉक कर लिया गया।
  • सुनीता विलियम्स स्पेस में पहली बार एक महिला पायलेट के रूप में पहुंचीं।
  • स्पेसक्राफ्ट को Calypso नाम दिया गया है जिसे Boeing ने डेवलप किया है।
विज्ञापन
अंतरिक्ष में Boeing Starliner को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के साथ सफलतापूर्वक बीते दिन डॉक कर लिया गया। भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स इस स्पेसक्राफ्ट की पायलेंट थीं, जिन्होंने पहली महिला के तौर पर क्रू स्पेसक्राफ्ट उड़ाकर इतिहास रच दिया। उनके साथ नासा के अंतरिक्ष यात्री बच विल्मोर भी हैं, जो मिशन के कमांडर भी हैं। गुरूवार को Boeing Starliner सफलतापूर्वक ISS के साथ डॉक हो गया। हालांकि इस प्रक्रिया में 1 घंटे की देरी भी लगी, क्योंकि तकनीकी खामी के चलते स्पेसक्राफ्ट में माइनर हीलियम लीक की खबर नासा की ओर से दी गई। 

59 वर्षीय सुनीता विलियम्स स्पेस स्टेशन में पहली बार एक महिला पायलेट के रूप में पहुंचने में कामयाब रहीं। इससे पहले सुनीता विलियम्स स्पेस स्टेशन में भगवान गणेश की मूर्ति, और भगवत गीता भी अपने साथ ले जा चुकी हैं। सुनीता विलियम्स तीसरी बार अंतरिक्ष यात्रा पर गई हैं। स्पेस स्टेशन पहुंचने पर पहले से मौजूद क्रू मेंबर्स ने उनका जोरदार स्वागत भी किया। जिसका वीडियो Boeing Space ने अपने X हैंडल पर शेयर किया है। 

स्पेस स्टेशन पहुंचने पर सुनीता विलियम्स काफी खुश दिखाई दे रही हैं। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए वहां थोड़ा डांस भी किया। उन्होंने ISS पर पहले से मौजूद 7 क्रू मेंबर्स को गले भी लगाया। सुनीता विलियम्स और बच विल्मोर का स्वागत खास अंदाज में किया गया जो कि इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन की पुरानी परंपरा भी कही जाती है। क्रू ने इसके तहत एक घंटी बजाकर उनका स्वागत किया। सुनीता ने क्रू मेंबर्स को अपना दूसरा परिवार कहकर संबोधित किया। साथ ही उन्होंने गर्मजोशी से किए गए उनके स्वागत के लिए भी क्रू को धन्यवाद कहा। 

सुनीता विलियम्स और बच विल्मोर Starliner पर सवार होने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री हैं। उन्होंने स्पेसक्राफ्ट को सफलतापूर्वक ISS के साथ डॉक करवा दिया और अपनी 26 घंटे की यात्रा पूरी की। तकनीकी खामियों के कारण इसमें 1 घंटे का समय ज्यादा लग गया, वरना यात्रा के लिए 25 घंटे का समय अनुमानित था। 

मिशन को फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से रवाना किया गया था। इससे पहले Space X का क्रू ड्रैगन कैप्सूल ही एक मात्र ऐसा स्पेस क्राफ्ट था जो नासा के लिए अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेस स्टेशन (ISS) में भेजने का काम करता था। Starliner इसका प्रतिद्वंदी है। इस स्पेसक्राफ्ट को Calypso नाम दिया गया है जिसे Boeing ने डेवलप किया है। इसके उड़ान भरने से पहले कई बार इसमें रुकावटें भी आईं। लेकिन बुधवार को आखिरकार इसने अपनी पहली उड़ान भरी। मिशन के तहत दोनों क्रू मेंबर ISS पर एक हफ्ते का समय बिताएंगे। उसके बाद 14 जून को वापसी के लिए फिर से स्टारलाइनर पर सवार हो जाएंगे।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL के चीफ की पोस्ट पर प्राइवेट सेक्टर से हायरिंग के खिलाफ एंप्लॉयीज यूनियन
  2. Sony के प्लेस्टेशन के लिए सबसे बड़ा लॉन्च रही GTA 6
  3. Apple के iPhone 18e में हो सकता है नए डिजाइन वाला रियर कैमरा मॉड्यूल
  4. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. स्पेस एक्सप्लोरेशन की रेस में पाकिस्तान की एंट्री, चाइनीज स्पेसक्राफ्ट पर भेजा पहला एस्ट्रोनॉट
  6. WhatsApp यूजर्स अब स्टिकर में जोड़ सकेंगे अपनी आवाज, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  7. 9000mAh बैटरी और RGB लाइट के साथ आएगा OnePlus Nord 7! डिजाइन हुआ लीक
  8. WhatsApp पर आ गया वो फीचर, जिसका लंबे समय से था इंतजार, 2 हफ्ते पहले शेड्यूल कर पाएंगे मैसेज
  9. Nvidia में वापसी के बाद पहली मीटिंग में Jensen Huang ने एंप्लॉयीज से मांगी माफी
  10. Motorola Razr 2027 जल्द होगा लॉन्च, यहां आया नजर, स्पेसिफिकेशंस लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »