मानना पड़ेगा! स्‍टूडेंट्स ने बनाया दुनिया का सबसे छोटा ‘ह्यूमनॉइड रोबोट’, जानें इसके बारे में

Humanoid Robot : रोबोट का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 9 फरवरी 2024 12:35 IST
ख़ास बातें
  • दुनिया का सबसे छोटा ह्यूमनॉइड रोबोट
  • स्‍कूल स्‍टूडेंट्स ने बनाया रोबोट
  • 5.5 इंच है साइज, एक बॉलपॉइंट पेन से भी छोटा

ह्यूमनॉइड रोबोट एक तरह की कॉम्‍प्‍लेक्‍स मानवरूपी आर्टिफ‍िशियल मशीनें हैं। यानी मशीनों को इंसानों जैसा बनाया जाता है।

Photo Credit: Guinness

World smallest humanoid robot : हांगकांग (Hong Kong) के डायोसेसन बॉयज स्कूल के स्‍टूडेंट्स ने दुनिया का सबसे छोटा ह्यूमनॉइड रोबोट बनाया है। 5.5 इंच का यह रोबोट किसी स्‍टैंडर्ड बॉलपॉइंट पेन से भी छोटा है। इस रोबोट का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) में दर्ज हो गया है। ह्यूमनॉइड रोबोट एक तरह की कॉम्‍प्‍लेक्‍स मानवरूपी आर्टिफ‍िशियल मशीनें हैं। यानी मशीनों को इंसानों जैसा बनाया जाता है। रोबोट‍िक्‍स, लोकोमोशन और आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में हो रहे डेवलपमेंट ने पिछले एक दशक में ह्यूमनॉइड रोबोट के विकास को गति दी है।  

आप सोच रहे होंगे कि 5.5 इंच का रोबोट कैसे इंसानों जैसा बनाया जा सकता है। यही करके दिखाया है डायोसेसन बॉयज स्कूल के स्‍टूडेंट्स ने। उन्‍होंने ना सिर्फ रोबोट को दो पैरों में चलने लायक बनाया, बल्कि इस तरह से तैयार किया कि उसके कंधों, कोहनी, घुटनों और कूल्‍हों (hips) को पहचाना जा सके। इन्‍हीं खूबियों की वजह से स्‍टूडेंट्स के बनाए रोबोट को दुनिया के सबसे छोटे ह्यूमनॉइड रोबोट का खिताब दिया गया।  

रिपोर्ट के अनुसार, ह्यूमनॉइड रोबोट को मोबाइल ऐप के जरिए प्रोग्राम किया जा सकता है। छात्रों के अनुसार, उन्‍होंने यह रोबोट उस वंचित कम्‍युनिटी के लिए तैयार किया, जो आज भी STEAM एजुकेशन से दूर हैं। इस तरह की एजुकेशन में किताबी पढ़ाई के बजाए साइंस, टेक और इंजीनियरिंग का इस्‍तेमाल करके शिक्षा ली जाती है। स्‍टूडेंट्स का कहना है कि वो एक छोटा, सस्‍ता, रिचार्जेबल और प्रोग्राम किया जा सकने वाला ह्यूमनॉइड रोबोट प्लेटफॉर्म डिजाइन करना चाहते थे। 

रिपोर्ट में छात्रों के हवाले से लिखा गया है कि STEAM एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए स्‍टूडेंट्स इस रोबोट के डिज़ाइन और प्रोग्रामिंग कोड को ओपन-सोर्स करने की भी योजना बना रहे हैं। यानी कल के दिन कोई और भी इस तरह के रोबोट तैयार कर सकेगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  2. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  3. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  2. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  3. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  5. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  6. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  7. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  8. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  9. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  10. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.