• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?

बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?

Microduck एक छोटा AI रोबोट है जो बत्तख जैसा दिखता है। यह चलने, गेंद को किक करने और गिरने के बाद खुद खड़े होने के साथ नए काम सीखने के लिए भी तैयार किया गया है।

बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?

Photo Credit: Pollen Robotics

बत्तख जैसे डिजाइन वाला Microduck छोटा AI रोबोट

ख़ास बातें
  • 25cm का Microduck करीब 780 ग्राम वजन का है
  • इसमें 15 मोटर और कई सेंसर दिए गए हैं
  • Reinforcement Learning से इसे नए काम सिखाए जा सकते हैं
विज्ञापन

रोबोट का नाम सुनते ही आमतौर पर बड़े आकार की मशीन या इंसानों जैसी शक्ल वाले ह्यूमनॉइड का ख्याल आता है। लेकिन अब रोबोटिक्स की दुनिया में एक बेहद छोटा और देखने में बत्तख जैसा रोबोट चर्चा में है। इसका नाम Microduck है। इसे फ्रांस की Pollen Robotics, जो अब Hugging Face की रोबोटिक्स टीम है, ने तैयार किया है। करीब 25 सेंटीमीटर लंबे इस रोबोट की खासियत इसका अजीबोगरीब डिजाइन ही नहीं, बल्कि यह है कि इसे नए काम Reinforcement Learning के जरिए सिखाया जा सकता है। यानी यह सिर्फ पहले से तय हरकतें करने वाला रोबोट नहीं है।

Microduck की प्री-ऑर्डर बिक्री 27 अगस्त 2026 से शुरू हुई है और इसकी शुरुआती कीमत 399 डॉलर यानी करीब 38 हजार रुपये है। कंपनी ने पहली डिलीवरी 2026 के क्रिसमस से पहले शुरू करने का लक्ष्य रखा है। हालांकि, शुरुआती मांग काफी ज्यादा रहने की वजह से नए ऑर्डर के लिए डिलीवरी का अनुमान 4 से 6 महीने तक पहुंच गया है।

क्या है Microduck Robot?

Microduck एक छोटा दो पैरों वाला रोबोट है, जिसकी लंबाई करीब 25 सेंटीमीटर और वजन लगभग 780 ग्राम है। इसमें 15 मोटर लगी हैं, जो इसके पैर, गर्दन, सिर और चोंच जैसी संरचनाओं को हिलाने का काम करती हैं। इसके हाथ नहीं हैं। किसी छोटी चीज को पकड़ने के लिए इसकी आगे की तरफ बनी चोंच ही ग्रिपर की तरह काम करती है।

कंपनी इसे सिर्फ खिलौना नहीं, बल्कि रोबोटिक्स और AI सीखने का प्लेटफॉर्म मानती है। इसके सॉफ्टवेयर का बड़ा हिस्सा खुला है, इसलिए डेवलपर इसके व्यवहार को बदलने और नए काम सिखाने के लिए इसके टूल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Microduck को बॉक्स से निकालने के बाद ही चलाया जा सकता है। यह चलने, बैठने और झुकने जैसी हरकतें कर सकता है। डेमो में इसे छोटी गेंद को किक करते, जमीन से छोटी चीज उठाते और गिरने के बाद खुद दोबारा खड़े होते हुए दिखाया गया है। इसे गेम कंट्रोलर से भी चलाया जा सकता है। इसके लिए एक अलग एक्सेसरी पैक भी है, जिसकी मदद से Microduck छोटे रोलर स्केट्स पर चल सकता है। यह लेजर पॉइंटर का पीछा भी कर सकता है।

सबसे खास बात: इसे नए काम सिखा सकते हैं

Microduck की असली खासियत इसके चलने या बत्तख जैसे दिखने में नहीं है। कंपनी इसे Reinforcement Learning के लिए तैयार कर रही है। इसमें नए व्यवहार पहले कंप्यूटर पर बनाए गए वर्चुअल वातावरण में सिखाए जा सकते हैं और फिर उस ट्रेनिंग को असली रोबोट पर लागू किया जा सकता है। इसे आम तौर पर Sim-to-Real तरीका कहा जाता है।

इसका मतलब यह है कि डेवलपर या रोबोटिक्स सीखने वाले सिर्फ कंपनी की तरफ से दिए गए व्यवहारों तक सीमित नहीं हैं। वे अपने हिसाब से नए मूवमेंट और काम तैयार करने की कोशिश कर सकते हैं।

टेक्निकल स्पेसिफिकेशन्स

इतने छोटे आकार के बावजूद Microduck में कई तरह के सेंसर दिए गए हैं। इसमें वाइड-एंगल कैमरा, 8×8 ToF LiDAR, दो IMU सेंसर, माइक्रोफोन और स्पीकर शामिल हैं। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi और Bluetooth मिलता है, जबकि NFC एंटेना भी दिए गए हैं।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Rockchip RK3566 प्रोसेसर, 1GB RAM और 32GB स्टोरेज दिया गया है। इसमें करीब 2,600mAh की हटाई जा सकने वाली बैटरी है, जिससे लगभग एक घंटे तक चलने का दावा है।

कितनी है कीमत?

Microduck की शुरुआती कीमत $399 है और इसमें टैक्स व शिपिंग शामिल नहीं हैं। कंपनी की मौजूदा स्टोर लिस्टिंग में यूरोप के लिए इसकी कीमत €340 है। लॉन्च के समय इसे Cream, Graphite, Lavender और Sky जैसे रंगों में पेश किया गया है।

अभी इसे मुख्य तौर पर AI, रोबोटिक्स और डेवलपर कम्युनिटी को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसलिए इसे ऐसा घरेलू रोबोट समझना सही नहीं होगा जो घर की सफाई या रोजमर्रा के बड़े काम अपने आप कर देगा। इसका असली मकसद छोटे और अपेक्षाकृत किफायती हार्डवेयर पर AI और रोबोटिक्स के प्रयोग को आसान बनाना है।

दिलचस्प बात यह है कि लॉन्च के सिर्फ 24 घंटे में Microduck की बिक्री 2.6 मिलियन डॉलर से ज्यादा पहुंचने की जानकारी सामने आई है। इससे पता चलता है कि लोगों की दिलचस्पी सिर्फ बड़े ह्यूमनॉइड रोबोट में ही नहीं, बल्कि ऐसे छोटे और प्रयोग करने लायक AI रोबोट में भी बढ़ रही है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  2. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  3. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  4. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  5. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  6. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  7. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  8. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  9. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  10. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »