• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • SpaceX ने अंतरिक्ष में पहुंचाए 20 स्‍टारलिंक सैटेलाइट, इनमें से 13 सीधा स्मार्टफोन पर पहुंचाएंगे सर्विस

SpaceX ने अंतरिक्ष में पहुंचाए 20 स्‍टारलिंक सैटेलाइट, इनमें से 13 सीधा स्मार्टफोन पर पहुंचाएंगे सर्विस

SpaceX मिशन डिस्क्रिप्शन के अनुसार, यह इस स्पेशल बूस्टर के लिए 20वां लॉन्च और लैंडिंग था। 2024 में अब तक, स्पेसएक्स ने 58 ऑर्बिटल मिशन लॉन्च किए हैं, जिनमें से 41 स्टारलिंक मेगाकॉन्स्टेलेशन के निर्माण के लिए डेडिकेटेड हैं।

SpaceX ने अंतरिक्ष में पहुंचाए 20 स्‍टारलिंक सैटेलाइट, इनमें से 13 सीधा स्मार्टफोन पर पहुंचाएंगे सर्विस

Photo Credit: SpaceX

ख़ास बातें
  • SpaceX ने अपने स्टारलिंक इंटरनेट सैटेलाइट्स का एक और बैच लॉन्च किया
  • इसमें 13 डायरेक्ट-टू-सेल सैटेलाइट्स थे
  • लेटेस्ट बैच में कुल 20 स्टारलिंक सैटेलाइट्स को लॉन्च किया गया है
विज्ञापन
SpaceX पिछले कुछ समय से लगातार अंतरिक्ष में स्टारलिंक सैटेलाइट (Starlink Satellites) पहुंचाने का काम रही है। कंपनी ने मार्च में 22 सैटेलाइट्स का बैच लॉन्‍च किया था और अब, बीते मंगलवार 20 और स्टारलिंक सैटेलाइट्स को स्पेस में भेजा गया है। इनमें से 13 कथित तौर पर डायरेक्ट-टू-सेल हैं, जो सीधा स्मार्टफोन पर सर्विस पहुंचाएंगे। बता दें कि एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी Falcon-9 रॉकेट की मदद से कैलिफोर्निया के वेंडनबर्ग स्‍पेस फोर्स बेस से इन सैटेलाइट्स को ऑर्बिट में पहुंचा रही है। फाल्कन-9 रॉकेट इन सैटेलाइट्स को ले जाता है और कुछ मिनटों में उन्हें ऑर्बिट में छोड़कर वापस बेस पर लैंड हो जाता है। कंपनी ने फाल्कन में इस्तेमाल हुई इस खास टेक्नोलॉजी को एफिशिएंसी के लिए डिजाइन किया है, जिससे काम जल्दी और कम खर्चे में पूरा होता है।

Space.com के अनुसार, SpaceX ने मंगलवार रात को अपने स्टारलिंक इंटरनेट सैटेलाइट्स का एक और बैच लॉन्च किया, जिसमें 13 डायरेक्ट-टू-सेल सैटेलाइट्स के साथ कुल 20 स्टारलिंक सैटेलाइट्स शामिल थें। रिपोर्ट के मुताबिक, स्टारलिंक स्पेसक्राफ्ट ने Falcon रॉकेट के जरिए फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से उड़ान भरी। फाल्कन 9 का फर्स्ट स्टेज योजना के अनुसार लॉन्च के लगभग 8.5 मिनट बाद पृथ्वी पर लौट आया और अटलांटिक महासागर में स्पेसएक्स 'Just Read the Instructions' ड्रोनशिप पर उतरा।
 

बता दें कि SpaceX मिशन डिस्क्रिप्शन के अनुसार, यह इस स्पेशल बूस्टर के लिए 20वां लॉन्च और लैंडिंग था। 2024 में अब तक, स्पेसएक्स ने 58 ऑर्बिटल मिशन लॉन्च किए हैं, जिनमें से 41 स्टारलिंक मेगाकॉन्स्टेलेशन के निर्माण के लिए डेडिकेटेड हैं।

कंपनी ने हाल ही में दुनिया के सबसे भारी रॉकेट स्‍टारशिप (Starship) को भी टेस्‍ट किया है। यह तीसरा लॉन्‍च टेस्‍ट था, जो लगभग कामयाब रहा। रॉकेट ने ना सिर्फ उड़ान भरी, बल्कि पृथ्‍वी के वायुमंडल में री-एंट्री भी की। हालांकि री-एंट्री के दौरान स्‍टारशिप का संपर्क टूट गया और वह पहुंच से गायब हो गया। इसके बावजूद स्‍पेसएक्‍स और एलन मस्‍क उत्‍साहित हैं। सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर मस्‍क ने लिखा है कि स्‍टारशिप, मानवता यानी इंसानों को एक दिन मंगल ग्रह पर लेकर जाएगा।  

मस्‍क का कहना है कि स्‍टारशिप रॉकेट एक दिन इंसानों को मंगल ग्रह तक लेकर जाएगा। स्‍पेसएक्‍स ने अमेरिका की टी-मोबाइल के साथ भी पार्टनरशिप की है। दोनों मिलकर स्‍मार्टफोन्‍स में सैटेलाइट इंटरनेट कनेक्टिविटी पेश करना चाहती हैं। स्‍पेसएक्‍स को लगता है कि अगले कुछ साल में स्‍मार्टफोन्‍स में सैटेलाइट इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलने लगेगी।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: SpaceX, SpaceX Starlink, SpaceX Starlink Constellation
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  4. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  5. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  6. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  7. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  8. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  10. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »