एक नहीं, 2 ‘पृथ्‍वी’ खोज डालीं वैज्ञानिकों ने! 24 डिग्री हो सकता है तापमान

जिस वक्‍त ग्रहों को देखा गया, वो अपने तारे को क्रॉस कर रहे थे, जिसे TOI-2095 कहा जाता है।

एक नहीं, 2 ‘पृथ्‍वी’ खोज डालीं वैज्ञानिकों ने! 24 डिग्री हो सकता है तापमान

Photo Credit: सांकेतिक इमेज/Nasa

दोनों एक्‍सोप्‍लैनेट को नासा के ट्रांसिटिंग एक्सोप्लैनेट सर्वे सैटेलाइट (TESS) ने स्‍पॉट किया।

ख़ास बातें
  • वैज्ञानिकों ने दो एक्‍सोप्‍लैनेट का लगाया पता
  • ये ऐसे क्षेत्र में परिक्रमा करते हैं, जो रहने लायक हो सकता है
  • आकार में पृथ्‍वी के जैसे हैं दोनों एक्‍सोप्‍लैनेट
विज्ञापन
दुनियाभर के वैज्ञानिक इस उम्‍मीद में ब्रह्मांड को टटोल रहे हैं कि शायद उन्‍हें ऐसी कोई जगह मिल जाए, जहां जीवन पनपने की संभावना हो। खगोलविदों ने पृथ्‍वी जैसे दो ‘सुपर-अर्थ' एक्सोप्लैनेट (Exoplanet) का पता लगाया है। ये अपने सूर्य का चक्‍कर उस क्षेत्र में लगाते हैं, जो रहने के काबिल हो सकता है। दोनों ही एक्‍सोप्‍लैनेट हमारे ग्रह से थोड़े बड़े हैं और एक लाल बौने तारे (red dwarf star) की परिक्रमा करते हैं। गौरतलब है कि ऐसे ग्रह जो सूर्य के अलावा अन्य तारों की परिक्रमा करते हैं, एक्सोप्लैनेट कहलाते हैं। 

इस खोज से जुड़ी स्‍टडी रिपॉजिटरी arXiv में पब्लिश हुई है। बताया गया है कि दोनों एक्‍सोप्‍लैनेट को नासा के ट्रांसिटिंग एक्सोप्लैनेट सर्वे सैटेलाइट (TESS) ने स्‍पॉट किया था। जिस वक्‍त ग्रहों को देखा गया, वो अपने तारे को क्रॉस कर रहे थे, जिसे TOI-2095 कहा जाता है। यह तारा हमारे सौर मंडल से लगभग 137 प्रकाशवर्ष दूर है। तारे के क्रॉस करने के दौरान उसकी रोशनी कम हो गई। इसी से ग्रहों की मौजूदगी और कुछ खूबियों का पता चला। 

TOI-2095 हमारे सूर्य के मुकाबले कम गर्म है। इसके बावजूद पराबैंगनी किरणें और एक्‍स-रे रेडिएशन उससे उत्‍सर्जित हो सकते हैं। इससे तारे की परिक्रमा करने वाले नजदीकी ग्रहों के वायुमंडल पर असर होता है। वैज्ञानिक अभी यह नहीं जान पाए हैं कि पृथ्‍वी जैसे दोनों ग्रहों का वायुमंडल जीवन के लिए कितना अनुकूल है। 

सिर्फ यह पता चल पाया है कि दोनों ग्रह अपने तारे के उस क्षेत्र में परिक्रमा करते हैं, जो रहने योग्‍य हो सकता है। इन ग्रहों को TOI-2095 b और TOI-2095 c नाम दिया गया है। अब आगे की जांच में पता चलेगा कि क्‍या वाकई पृथ्‍वी जैसा कोई और ग्रह इस ब्रह्मांड में हो सकता है। 

TOI-2095b नाम का ग्रह हमारी पृथ्‍वी से 1.39 गुना चौड़ा है। यह महज 17.7 दिनों में अपने सूर्य का एक चक्‍कर पूरा कर लेता है। TOI-2095 c नाम का दूसरा ग्रह अपने तारे से थोड़ा दूर है और 28.2 दिनों में तारे का एक चक्‍कर लगा पाता है। रिसर्चर्स का कहना है कि इन ग्रहों का तापमान 24 से 74 डिग्री सेल्सियस के बीच होने की संभावना है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: exoplanet, Super Earth, NASA, TESS, Scientist, Research, science news hindi

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  2. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  4. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  5. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  6. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  7. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  8. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  10. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »