• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • वैज्ञानिकों ने बनाया दुनिया की पहली गर्भवती ममी का चेहरा, 2 हजार साल पहले हो गई थी मौत

वैज्ञानिकों ने बनाया दुनिया की पहली गर्भवती ममी का चेहरा, 2 हजार साल पहले हो गई थी मौत

वैज्ञानिकों का मानना है कि 2000 साल पहले इस महिला की मौत हो गई थी और तब वह 28 म‍हीने की गर्भवती थी।

वैज्ञानिकों ने बनाया दुनिया की पहली गर्भवती ममी का चेहरा, 2 हजार साल पहले हो गई थी मौत

मौत के वक्‍त महिला की उम्र 20 से 30 साल के बीच होने का अनुमान लगाया जाता है।

ख़ास बातें
  • मौत के समय महिला 28 म‍हीने की गर्भवती थी
  • उसकी उम्र उम्र 20 से 30 साल के बीच रही होगी
  • महिला के चेहरे को फ‍िर से तैयार किया गया है
विज्ञापन
फॉरेंसिक साइंटिस्‍टों ने दुनिया की पहली प्रेग्‍नेंट ममी (mummy) के चेहरे को फ‍िर से तैयार किया है। 'द मिस्टीरियस लेडी' (The Mysterious Lady) के नाम से मशहूर इस महिला का पिछले साल पोलिश रिसर्चर्स की एक टीम ने विश्लेषण किया था। उसके पेट के अंदर एक भ्रूण संरक्षित होने के सबूत खोजे गए थे। वैज्ञानिकों का मानना है कि 2000 साल पहले इस महिला की मौत हो गई थी और तब वह 28 म‍हीने की गर्भवती थी। मौत के वक्‍त महिला की उम्र 20 से 30 साल के बीच होने का अनुमान लगाया जाता है।

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, अब विशेषज्ञों ने उसकी खोपड़ी और अन्य अवशेषों का उपयोग दो इमेज तैयार करने के लिए किया है। इससे पता चलता है कि जीवित रहते हुए वह महिला कैसी दिखती थी। फोरेंसिक मानवविज्ञानी और वारसॉ ममी प्रोजेक्ट की मेंबर चंतल मिलानी ने कहा कि हड्डियां और खोपड़ी किसी व्यक्ति के चेहरे के बारे में बहुत सारी जानकारी देते हैं। हालांकि इसे एक सटीक चित्र नहीं माना जा सकता है। खोपड़ी अनोखी है और आकार व पैमाने का एक सेट दिखाती है जो फाइनल चेहरे में दिखाई देगा। मिस्टीरियस लेडी की ममी ऊपरी मिस्र के थेब्स में शाही कब्रों में पाई गई थी। कहा जाता है कि वह थेबन समुदाय के कुलीन (elite) वर्ग से ताल्‍लुक रखती थी। 

ममी को 1800 के दशक की शुरुआत में खोजा गया था। दिसंबर 1826 में ममी को मिस्र से पोलैंड के वारसॉ ले जाया गया। दिलचस्‍प बात है कि शुरुआत में इस ममी को एक पुरुष माना जाता था। 2016 में पता चला कि वह एक महिला की ममी है। महिला की बॉडी बेहतर तरीके से कपड़ों में लपेटी गई थी। माना जाता है कि यह दुनिया की पहली ममी है, जिसके शरीर में भ्रूण संरक्षित था। वर्तमान में यह वारसॉ में नेशनल म्‍यूजियम में रखी गई है। 

दो फोरेंसिक विशेषज्ञों और वारसॉ यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने ममी के चेहरे को फिर से बनाने के लिए 2D और 3D दोनों तकनीकों का इस्‍तेमाल किया। फोरेंसिक आर्टिस्ट ह्यू मॉरिसन जोकि इस ममी का चेहरा बनाने वाले विशेषज्ञों में शामिल हैं, उन्होंने कहा कि 'किसी व्यक्ति के चेहरे को उसकी खोपड़ी से पुनर्निर्माण करना यह बताने का उपाय माना जाता है कि वो लोग कौन थे। इसका इस्तेमाल यह दिखाने के लिए भी हो सकता है कि प्राचीन लोग कैसे दिखते होंगे। 

पोलिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के पुरातत्वविद् डॉ वोज्शिएक एज्समंड ने कहा कि मिस्र की प्राचीन ममी में लोगों की बहुत जिज्ञासा है। इन्‍हें देखते वक्‍त कुछ लोग यह भूल जाते हैं कि ये लोग कभी जिंदा थे। उनकी जिंदगी में प्‍यार से लेकर त्रासदियां भी थीं। मौजूदा ममी यही बताती है कि एक महिला जो 28 महीने की प्रेग्‍नेंट थी, एक दिन मर गई। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. Samsung Galaxy S27 सीरीज के लिए हो सकते हैं महंगे प्राइसेज, मेमोरी पार्ट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  3. GTA 6 ने तोड़ा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का रिकॉर्ड, पहले दिन की सेल्स 3.79 अरब डॉलर
  4. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Samsung यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब फोटो से बना सकेंगे Shorts वीडियो, नया फीचर जल्द!
  6. पुराने पर्दों को स्मार्ट बनाएगा Xiaomi का नया डिवाइस, फोन से कर सकेंगे कंट्रोल
  7. Doogee लाई वाइड फोन Wide Core, 6GB रैम, 6500mAh बैटरी के साथ पेश
  8. बच्चों की सेफ्टी को लेकर रिस्क की वजह से GTA 6 पर बैन लगाएगा यह देश....
  9. 2 डिस्प्ले, 9000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ HONOR ने लॉन्च किए 3 फोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  10. Xiaomi 18 Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, 8,000mAh से ज्यादा की बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »