7 ‘आवारा’ ग्रह मिले वैज्ञानिकों को, यहां दिन-साल नहीं होते! जानें वजह

Rogue Planets : जिस तरह हमारी पृथ्‍वी सूर्य का चक्‍कर लगाती है, सातों ‘आवारा’ ग्रह अपने हिसाब से मूव करते हैं।

7 ‘आवारा’ ग्रह मिले वैज्ञानिकों को, यहां दिन-साल नहीं होते! जानें वजह

यूक्लिड टेलिस्‍कोप ने पहले खोजे जा चुके दर्जनों अन्य ग्रहों के होने की भी पुष्टि की है, जो किसी तारे की परिक्रमा नहीं करते।

ख़ास बातें
  • वैज्ञानिकों ने 7 'आवारा' ग्रहों का पता लगाया है
  • ये किसी तारे की परिक्रमा नहीं करते हैं
  • इन ग्रहों पर भी है जीवन होने की संभावना
विज्ञापन
वैज्ञानिकों ने 7 ‘आवारा' ग्रहों का पता लगाया है। यूक्लिड स्‍पेस टेलिस्‍कोप (Euclid space telescope) की मदद से खोजे गए इन ग्रहों की खूबी है कि ये किसी तारे की परिक्रमा नहीं करते। जिस तरह हमारी पृथ्‍वी सूर्य का चक्‍कर लगाती है, सातों ‘आवारा' ग्रह अपने हिसाब से मूव करते हैं। यहां कोई दिन या साल नहीं होता और सिर्फ रात रहती है। इसके बावजूद वैज्ञानिकों का मानना है कि इन ग्रहों पर जीवन होने की संभावना है और हमारी आकाशगंगा (Milky way) में ऐसे खरबों ग्रह हो सकते हैं।  

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले हफ्ते यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी ने यूक्लिड टेलीस्कोप के पहले साइंटिफ‍िक रिजल्‍ट रिलीज किए। इस टेल‍िस्‍कोप को पिछले साल जुलाई में लॉन्‍च किया गया था। जिन सात ‘आवारा' ग्रहों का पता लगा है, वो गैस के विशाल ग्रह हैं जैसे हमारा-बृहस्‍पति। हालांकि उनका द्रव्‍यमान बृहस्‍पति से कम से कम चार गुना है। इन ग्रहों को पृथ्‍वी के सबसे करीबी तारा-निर्माण क्षेत्र (star-forming region) ओरियन नेबुला (Orion Nebula) में देखा गया। यह जगह पृथ्‍वी से 1500 प्रकाश वर्ष दूर है। 

यूक्लिड टेलिस्‍कोप ने पहले खोजे जा चुके दर्जनों अन्य ग्रहों के होने की भी पुष्टि की है, जो किसी तारे की परिक्रमा नहीं करते। arXiv.org पर यह प्री-प्रिंट स्‍टडी पब्लिश हुई है। इसे लिखने वाले स्पेनिश खगोलशास्त्री एडुआर्डो 
मार्टिन का कहना है कि यह संभवत: किसी आईसबर्ग का सिरा जैसा है। 

एक न्‍यूज एजेंसी से बातचीत में मार्टिन ने कहा कि ऐसे ग्रह किसी तारे की रोशनी को रिफ्लेक्‍ट नहीं करते, जिस वजह से उन्‍हें खोजना मुश्किल हो जाता है। यह ‘भूसे के ढेर में सुई खोजने' जैसा है। कुछ रिसर्च में यह पता चला है कि हरेक तारे के कम से कम 20 ग्रह हैं, जो उसका चक्‍कर नहीं लगाते। इस हिसाब से हमारी आकाशगंगा में ही ‘आवारा' ग्रहों की संख्‍या खरबों में हो सकती है।   

इस बारे में विस्‍तृत डिटेल साल 2027 के बाद मिल सकती है, जब अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी रोमन स्‍पेस टेलिस्‍कोप (Roman space telescope) को लॉन्‍च करेगी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  3. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  4. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  5. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  6. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  7. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  8. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  9. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  10. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »