वैज्ञानिकों ने 13.5 अरब प्रकाश वर्ष दूर खोजा ऑब्‍जेक्‍ट, हो सकती है सबसे दूर स्थित आकाशगंगा

यह खोज हार्वर्ड और स्मिथसोनियन के सेंटर फॉर एस्‍ट्रोफ‍िजिक्‍स के एक्‍सपर्ट समेत खगोलविदों की एक इंटरनेशनल टीम के द्वारा की गई।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2022 11:14 IST
ख़ास बातें
  • अनुमान है कि यह पॉपुलेशन III स्‍टार्स का घर हो सकता है
  • एक अनुमान है कि यह विशाल ब्लैक होल का घर हो सकता है।
  • एस्ट्रोफिजिकल जर्नल (ApJ) में इस खोज के बारे में बताया गया है

यह खोज हार्वर्ड और स्मिथसोनियन के सेंटर फॉर एस्‍ट्रोफ‍िजिक्‍स के एक्‍सपर्ट समेत खगोलविदों की एक इंटरनेशनल टीम के द्वारा की गई।

Photo Credit: Harikane et al

रिसर्चर्स ने एक ऐसे ऑब्‍जेक्‍ट को ढूंढा है, जो आजतक खोजे गए ऑब्‍जेक्‍ट्स में सबसे दूर है। HD1 नाम का यह ऑब्‍जेक्‍ट एक गैलेक्‍सी (आकाशगंगा) हो सकती है, जिसके पृथ्‍वी से 13.5 अरब प्रकाश वर्ष दूर होने का अनुमान है। यह अबतक खोजी गई सबसे दूर स्थित आकाशगंगा GN-z11 से भी 100 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर है। HD1 की खूबी है कि यह अल्‍ट्रावॉयलेट लाइट में तेज चमकता है। यह खुद को ऐसे पेश करता है, मानो कि यह एक आकाशगंगा हो। इसी वजह से वैज्ञानिक अनुमान लगा रहे हैं कि यह एक स्टारबर्स्ट आकाशगंगा हो सकती है या एक ऐसी गैलेक्‍सी जो तेजी से स्‍टार्स पैदा करती है। पता चला है कि आकाशगंगा बनने का यह कैंडिडेट हर साल 100 से ज्‍यादा तारों का निर्माण कर रहा है। यह सामान्य स्टारबर्स्ट आकाशगंगाओं से 10 गुना ज्‍यादा है। 

यह खोज हार्वर्ड और स्मिथसोनियन के सेंटर फॉर एस्‍ट्रोफ‍िजिक्‍स के एक्‍सपर्ट समेत खगोलविदों की एक इंटरनेशनल टीम के द्वारा की गई। 

रिसर्चर्स की टीम के दो सुझाव हैं। पहला- HD1 नाम का यह ऑब्‍जेक्‍ट बहुत तेजी से तारे बना सकता है और यह पॉपुलेशन III स्‍टार्स का घर हो सकता है, जो ब्रह्मांड के पहले सितारे हैं और जिन्हें पहले कभी नहीं देखा गया है। दूसरा सुझाव यह है कि HD1 हमारे सूर्य के द्रव्यमान से 100 मिलियन गुना अधिक विशाल ब्लैक होल का घर हो सकता है।

एस्ट्रोफिजिकल जर्नल (ApJ) में इस खोज के बारे में बताया गया है। रिसर्चर्स ने रॉयल एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी (MNRAS) के मंथली नोटिस में पब्लिश रिपोर्ट में बताया है कि उन्‍होंने इस आकाशगंगा के बारे में सोचना शुरू कर दिया है। 
Advertisement

MNRAS की इस स्‍टडी के प्रमुख लेखक और ApJ में पेपर के सह-लेखक फैबियो पकुची ने कहा कि एक सोर्स पर तमाम सवालों के जवाब देना अभी मुश्किल है। इस रिसर्च में अभी लंबा वक्‍त लगने वाला है। पॉपुलेशन III स्‍टार्स के बारे में उनका कहना है कि ब्रह्मांड की यह सबसे शुरुआती आबादी, आज मौजूद तारों की तुलना में अधिक बड़ी, चमकदार और गर्म थी। अगर हम मान लें कि HD1 में बनने वाले तारे पॉपुलेशन III स्‍टार्स हैं, तो आकाशगंगा की विशेषताओं का बेहतर वर्णन किया जा सकता है। 
Advertisement

HD1 को सुबारू टेलीस्कोप, VISTA टेलीस्कोप, यूके इन्फ्रारेड टेलीस्कोप और स्पिट्जर स्पेस टेलीस्कोप का इस्‍तेमाल करके लगभग 1,200 घंटे के ऑब्‍जर्वेशन के बाद खोजा गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  4. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  5. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  3. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  4. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  6. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  7. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  8. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  9. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.