• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • टेलीस्‍कोप का कमाल! पृथ्‍वी से 60 करोड़ किलोमीटर दूर बृहस्‍पति के 2 चंद्रमाओं को तस्‍वीरों में किया कैद, आप भी देखें

टेलीस्‍कोप का कमाल! पृथ्‍वी से 60 करोड़ किलोमीटर दूर बृहस्‍पति के 2 चंद्रमाओं को तस्‍वीरों में किया कैद, आप भी देखें

वेरी लार्ज टेलीस्कोप दुनिया की सबसे शक्तिशाली दूरबीन फैस‍िलिटीज में से एक है।

टेलीस्‍कोप का कमाल! पृथ्‍वी से 60 करोड़ किलोमीटर दूर बृहस्‍पति के 2 चंद्रमाओं को तस्‍वीरों में किया कैद, आप भी देखें

पृथ्‍वी से इन दोनों चंद्रमाओं की दूरी लगभग 60 करोड़ किलोमीटर है।

ख़ास बातें
  • यूरोपा और गेनीमेड की तस्‍वीरें खींचीं
  • पृथ्‍वी में लगे टेलिस्‍कोप से ली गई तस्‍वीरें
  • चिली में मौजूद है वेरी लार्ज टेलीस्कोप
विज्ञापन
हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्‍पति (Jupiter) वैज्ञानिकों को हमेशा से आकर्षित करता आया है। भविष्‍य के हमारे मिशन भले ही चंद्रमा और मंगल ग्रह पर सबसे ज्‍यादा केंद्रित हों, लेकिन बृहस्‍पति भी वैज्ञानिकों की नजर में है। खासतौर पर इसके चंद्रमा। बृहस्‍पति की परिक्रमा करने वाले उसके चंद्रमाओं में दो सबसे बड़े उपग्रह हैं गेनीमेड (Ganymede) और यूरोपा (Europa)। वैज्ञानिकों ने इनकी नई इमेज दिखाई है। खास बात यह है कि इन तस्‍वीरों को पृथ्‍वी से ही लिया गया है। यूनिवर्सिटी ऑफ लीसेस्टर के स्कूल ऑफ फिजिक्स एंड एस्ट्रोनॉमी के ग्रह वैज्ञानिकों (Planetary scientists) ने यूरोपा और गेनीमेड की नई इमेजेस को अनवील किया है। 

रिपोर्टों के अनुसार, रिसर्चर्स ने चिली में मौजूद यूरोपियन सदर्न ऑब्जर्वेटरी के वेरी लार्ज टेलीस्कोप (VLT) का इस्‍तेमाल करके चंद्रमा की सतह का निरीक्षण और मैपिंग की। वेरी लार्ज टेलीस्कोप दुनिया की सबसे शक्तिशाली दूरबीन फैस‍िलिटीज में से एक है। यूनिवर्सिटी ऑफ लीसेस्टर में पीएचडी स्‍टूडेंट ओलिवर किंग ने कहा कि इस टेलीस्‍कोप ने हमें यूरोपा और गैनीमेड की विस्तृत मैपिंग करने दी। पृथ्‍वी से इन दोनों चंद्रमाओं की दूरी लगभग 60 करोड़ किलोमीटर है। 

नई तस्‍वीरें, बृहस्‍पति के दोनों चंद्रमाओं की रासायनिक संरचना (chemical composition) को लेकर नई अंतर्दृष्टि प्रदान करती हैं। इसके अलावा कई जियोलॉजिकल फीचर्स का भी पता चलता है जैसे- यूरोपा की सतह पर लंबी दरार जैसी रेखाओं का नजर आना। 

यूरोपा का आकार हमारी पृथ्वी के चंद्रमा के बराबर है, जबकि गैनीमेड सौर मंडल का सबसे बड़ा चंद्रमा है। ओलिवर किंग ने कहा कि हमने बृहस्‍पति के चंद्रमाओं के मटीरियल डिस्‍ट्रीब्‍यूशन  की मैपिंग की। इसमें सल्फ्यूरिक एसिड फ्रॉस्ट भी शामिल है, जो मुख्य रूप से यूरोपा के किनारों पर पाया जाता है। 

रिसर्चर्स ने पाया गया कि चंद्रमाओं की सतह पर विभिन्न प्रकार के सॉल्‍ट मौजूद हो सकते हैं। हालांकि तस्‍वीरों से उन्‍हें पहचानना मुमकिन नहीं है। प्लैनेटरी साइंस जर्नल में प्रकाशित यूरोपा की इमेजेस से पता चलता है कि यूरोपा की क्रस्‍ट (पपड़ी) मुख्य रूप से जमे हुए पानी की बर्फ से बनी है। वहीं, गेनीमेड के ऑब्‍जर्वेशन ‘जेजीआर: प्लेनेट्स' नाम की मैग्‍जीन में पब्लिश हुए हैं। इसमें कहा गया है कि गेनीमेड का सर्फेस दो तरह की  सतह कैसे दो मुख्य प्रकार के इलाकों (terrain) से बना है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  2. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »