• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • पाकिस्‍तान की सबसे बड़ी झील ने लिया रौद्र रूप, सैटेलाइट तस्‍वीरों से खुलासा, जानें इसकी वजह

पाकिस्‍तान की सबसे बड़ी झील ने लिया रौद्र रूप, सैटेलाइट तस्‍वीरों से खुलासा, जानें इसकी वजह

हाल के दिनों में कई हफ्तों तक पाकिस्‍तान ने बहुत भारी बारिश का दौर देखा। बारिश और बाढ़ ने त्रासदी का रूप लिया, जिसमें करीब 1300 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई।

पाकिस्‍तान की सबसे बड़ी झील ने लिया रौद्र रूप, सैटेलाइट तस्‍वीरों से खुलासा, जानें इसकी वजह

मंचर झील पाकिस्‍तान के स‍िंध प्रांत में है। यह इलाका बाढ़ से सबसे ज्‍यादा प्रभावित है।

ख़ास बातें
  • बारिश और बाढ़ ने यह हालात पैदा किए हैं
  • मंंचर झील का पानी ओवरफ्लो होकर बह रहा है
  • इसने लाखों लोगों की जिंदगी को खतरे में डाल दिया है
विज्ञापन
हाल के दिनों में कई हफ्तों तक पाकिस्‍तान ने बहुत भारी बारिश का दौर देखा। बारिश और बाढ़ ने त्रासदी का रूप लिया, जिसमें करीब 1300 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई। इस बारिश ने साढ़े 3 करोड़ लोगों की जिंदगी को अस्‍त-व्‍यस्‍त कर दिया। 10 लाख से ज्‍यादा घर बर्बाद हो गए। सिंध और बलूचिस्‍तान जैसे सूबे काफी प्रभावित हुए। इस बाढ़ से जुड़ी नई सैटेलाइट इमेज से पता चलता है कि सितंबर की शुरुआत में पाकिस्तान की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील में बाढ़ आ गई और यह खतरनाक रूप से बह रही है। जुलाई में यह झील अपने मौजूदा स्‍वरूप में दिखाई देती है, लेकिन 28 अगस्‍त और 5 सितंबर की तस्‍वीरों में यह ओवरफ्लो नजर आती है। 

स्‍पेसडॉटकॉम की रिपोर्ट के अनुसार, नासा के लैंडसैट 8 और लैंडसैट 9 सैटेलाइट द्वारा ली गई तस्‍वीरें मंचर झील (Lake Manchar) के किनारे में दरार दिखाती हैं। बताया जाता है कि इनमें से कुछ दरारों को जानबूझकर स्‍थानीय अधिकारियों ने बनवाया, ताकि पानी को घनी आबादी वाले इलाकों में फैलने से रोका जा सके। 

तस्‍वीरों में 25 जुलाई की स्थिति दिखाई गई है, जब झील का पानी सामान्‍य था। फिर 28 अगस्त और 5 सितंबर को भारी बारिश ने झील को ओवरफ्लो कर दिया और आसपास के इलाकों में हालात भयावह हो गए। 

नासा के अधिकारियों ने कहा है कि घाटी में फैले सैकड़ों गांवों में रहने वाले लगभग एक लाख लोगों को इस पानी से बाढ़ का खतरा है। पाकिस्‍तान में आई बाढ़ को एक दशक की सबसे भीषण बाढ़ बताया जा रहा है, जिसने 1,300 से अधिक लोगों की जान ले ली और हजारों लोग घायल हो गए। 10 लाख से ज्‍यादा घर इस बाढ़ में नष्‍ट हो गए हैं और हजारों लोग विस्‍थापित हुए हैं। 

मंचर झील पाकिस्‍तान के स‍िंध प्रांत में है। यह इलाका बाढ़ से सबसे ज्‍यादा प्रभावित है। नासा ने कहा है कि इस साल इस इलाके में औसत वार्षिक वर्षा से 5 गुना बारिश हो चुकी है। कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में यहां और बारिश हो सकती है। पाकिस्तान की सरकार ने 30 अगस्त को राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा करते हुए दुनियाभर के देशों से मदद मांगी थी। कहा जा रहा है कि जो लोग इस बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, उनकी जिंदगी वापस पटरी पर लौटने में लंबा समय लग जाएगा। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »