Samsung का बीते साल लॉन्च हुआ फ्लैगशिप फोन Samsung Galaxy S25 5G पर धांसू ऑफर मिल रहा है।
Photo Credit: Samsung
Samsung Galaxy S25 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
Samsung का बीते साल लॉन्च हुआ फ्लैगशिप फोन Samsung Galaxy S25 5G पर धांसू ऑफर मिल रहा है। अगर आप इस 4,000mAh की बैटरी वाले फोन को खरीदने का विचार कर रहे हैं तो काफी फायदा हो सकता है। Galaxy S25 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Samsung Galaxy S25 5G पर मिलने वाले डिस्काउंट से लेकर कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Samsung Galaxy S25 5G का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 56,999 रुपये में लिस्टेड है। वहीं जनवरी, 2025 में 80,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 2850 रुपये डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 54,149 रुपये हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 40,300 रुपये कीमत कम हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। यह स्मार्टफोन लॉन्च कीमत से लगभग 24,000 रुपये सस्ता मिल रहा है।
Samsung Galaxy S25 5G में 1080×2340 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.2 इंच की फुल एचडी प्लस Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलती है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 7 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। Galaxy S25 5G में 4,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
कैमरा सेटअप के मामले में Galaxy S25 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.4 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, ड्यूल सिम सपोर्ट और यूएसबी टाइप सी पोर्ट 3.2 दिया गया है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 146.9 मिमी, चौड़ाई 70.5 मिमी, मोटाई 7.2 मिमी और वजन 162 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999