ISRO ने लॉन्च किया RISAT-2BR1 सैटेलाइट, सरहदों पर रखेगा नज़र

ISRO ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा रॉकेट प्रक्षेपण केंद्र से अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट आरआईएसएटी-2बीआरआई1 (RISAT-2BR1) और नौ विदेशी सैटेलाइट को लॉन्च कर दिया है।

ISRO ने लॉन्च किया RISAT-2BR1 सैटेलाइट, सरहदों पर रखेगा नज़र

Photo Credit: YouTube/ISRO

ISRO ने लॉन्च किया RISAT-2BR1 सैटेलाइट

ख़ास बातें
  • अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट का वजन लगभग 628 किलोग्राम
  • RISAT-2BR1 एडवांस रडार इमेजिंग अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट है
  • जानें RISAT-2BR1s सैटेलाइट के बारे में
विज्ञापन
ISRO ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा रॉकेट प्रक्षेपण केंद्र से अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट आरआईएसएटी-2बीआरआई1 (RISAT-2BR1) और नौ विदेशी सैटेलाइट को लॉन्च कर दिया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) ने इस एडवांस रडार इमेजिंग अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट का वजन लगभग 628 किलोग्राम बताया है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि आरआईएसएटी-2बीआरआई1 (RISAT-2BR1) को 576 किलोमीटर ऊपर की एक कक्षा में रखा जाएगा, इतना ही नहीं, इसकी उम्र पांच साल होगी।

यह बादलों के पार देख शार्प तस्वीरें खींचने में भी सक्षम है। ISRO का कहना है कि सैटेलाइट का उपयोग कृषि, फॉरेस्ट्री और डिजास्टर मैनेजमेंट गतिविधियों के लिए किया जाएगा। RISAT-2BR1s स्ट्रैटेजिक यूटिलिटी को लेकर फिलहाल कुछ नहीं कहा गया है।

बता दें कि लॉन्च होने के लगभग 16 मिनट में सैटेलाइट आरआईएसएटी-2बीआरआई1 (RISAT-2BR1) को स्थापित किया गया और एक मिनट बाद 9 सैटेलाइट इजेक्ट हुई। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी के अधिकारी ने कहा कि वह विभिन्न एजेंसियों के लिए आवश्यक इमेज़ की आपूर्ति करेंगे जो अपनी जरूरत के अनुसार इनका उपयोग करेंगे।

भारतीय सैटेलाइट अपने साथ चार देशों के 9 उपग्रहों-अमेरिका (मल्टी-मिशन लेमूर- 4 सैटेलाइट्स, टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेशन टायवाक-0129, अर्थ इमेजिंग 1हॉपसैट), इजरायल (रिमोट सेंसिंग डुचिफैट- 3), इटली (सर्च एंड रेस्क्यू टायवाक-0092) और जापान (क्यूपीएस-एसएआर-रडार इमेजिंग अर्थ ऑब्जरर्वेशन सैटेलाइट) को भी लेकर गया है। अब तक, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) ने 310 विदेशी उपग्रहों को कक्षा में स्थापित किया है और अब 11 दिसंबर को मिशन सफल होने के बाद यह संख्या 319 तक हो गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , ISRO
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X80 Pro Max देगा 22 जून को दस्तक, 11000mAh की धांसू बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
  2. Apple का सबसे सस्ता MacBook अब और सस्ता! 10 हजार रुपये तक का फायदा, यहां मिलेगी डील
  3. Oppo Reno 16 Pro आया गीकबेंच पर नजर, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  4. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Oppo फोन मिल रहा 17 हजार रुपये सस्ता, यहां आई गजब डील
  5. Realme P4R 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  6. SpaceX  के IPO ने 4,400 से ज्यादा वर्कर्स को बनाया मिलिनेयर!
  7. 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री मूवी, Free Gemini AI के साथ Jio के धांसू मोबाइल प्लान!
  8. Flipkart June Epic Sale: 15 हजार रुपये सस्ते मिल रहे Motorola के पॉपुलर स्मार्टफोन! जानें बेस्ट डील्स
  9. 840Wh बैटरी, 4.4 घंटे राइडिंग टाइम के साथ Specialized Levo 4 X माउंटेन इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानें कीमत
  10. 9000mAh की धांसू बैटरी के साथ ये हैं 2026 में अबतक के सबसे धांसू फोन! देखें पूरी लिस्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »