नकली नोट नहीं बना पाएंगे जालसाज! वैज्ञानिकों ने बनाई अनोखी स्‍याही

इंक की मदद से कंस्‍यूमर और मैन्‍युफैक्‍चरर अपने प्रोडक्‍ट्स की प्रामाणिकता को आसानी से सर्टिफाइ करने में सक्षम होंगे।

विज्ञापन
Written by IANS, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2024 16:12 IST
ख़ास बातें
  • वैज्ञानिकों ने बनाई अनोखी स्‍याही
  • जालसाजी रोकने में होगी मददगार
  • नैनो विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान ने की खोज

यह स्याही मौजूदा कोवर्ट टैग की सुरक्षा संबंधी खामियों को दूर करने में अहम भूमिका निभा सकती है।

भारतीय रिसर्चर्स ने चमकदार नैनो मटीरियल की मदद से एडवांस्‍ड सिक्‍योरिटी फीचर्स वाली एक अनोखी स्याही यानी इंक डेवलप की है। यह इंक करेंसी, डॉक्‍युमेंट्स, ब्रांडेड आइटम्‍स और दवाइयों की जालसाजी को रोकने में मददगार हो सकती है। आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, नैनो विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (आईएनएसटी) ने यह खोज की है। आईएनएसटी का कहना है कि इन नैनोमटेरियल से बनी ल्यूमिनसेंट स्याही में जालसाजी से निपटने की क्षमता है। इसे नकल-प्रूफ विभिन्न चीजों पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इनमें करेंसी, डॉक्‍युमेंट्स, दवाईयां और ब्रांडेड प्रोडक्‍ट शामिल हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, इंक की मदद से कंस्‍यूमर और मैन्‍युफैक्‍चरर अपने प्रोडक्‍ट्स की प्रामाणिकता को आसानी से सर्टिफाइ करने में सक्षम होंगे। 

संस्थान का मानना है कि यह स्याही मौजूदा कोवर्ट टैग की सुरक्षा संबंधी खामियों को दूर करने में अहम भूमिका निभा सकती है। वर्तमान में टैग स्याही के सिक्‍योरिटी फीचर आमतौर पर केवल अल्‍ट्रावाइलेट लाइट में ही दिखाई देते हैं और इसकी आसानी से नकल की जा सकती हैं। नई स्याही विभिन्न प्रकाश तरंगदैर्घ्य (wavelength of light) के तहत अलग-अलग रंग प्रदर्शित करने की अपनी क्षमता के माध्यम से सिक्‍योरिटी प्रदान करती है।

यह स्याही 365nm प्रकाश के तहत नीला, 395nm लाइट के तहत गुलाबी और 980nm निकट-अवरक्त (एनआईआर) प्रकाश के तहत नारंगी-लाल दिखाई देती है। संस्थान ने बताया कि ल्यूमिनसेंट नैनोमटेरियल को 120 डिग्री सेल्सियस पर एक सरल सह-अवक्षेपण विधि (Simple Co-precipitation Method) का इस्‍तेमाल करके संश्लेषित (Synthesized) किया गया था। उसके बाद नैनोमटेरियल को पीवीसी स्याही में बदला गया।
Advertisement

इसका इस्तेमाल स्क्रीन-प्रिंटिंग तकनीक के जरिए पैटर्न और अक्षर बनाने के लिए किया गया। इन प्रिंटेड पैटर्न को जब अलग-अलग तरंगदैर्घ्य वाली रोशनी में रखा गया, तो उनमें रंग बदलाव साफ दिखाई दिए, जिससे स्याही की प्रभावशीलता (Effectiveness) साबित हुई।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.