नकली नोट नहीं बना पाएंगे जालसाज! वैज्ञानिकों ने बनाई अनोखी स्‍याही

इंक की मदद से कंस्‍यूमर और मैन्‍युफैक्‍चरर अपने प्रोडक्‍ट्स की प्रामाणिकता को आसानी से सर्टिफाइ करने में सक्षम होंगे।

नकली नोट नहीं बना पाएंगे जालसाज! वैज्ञानिकों ने बनाई अनोखी स्‍याही

यह स्याही मौजूदा कोवर्ट टैग की सुरक्षा संबंधी खामियों को दूर करने में अहम भूमिका निभा सकती है।

ख़ास बातें
  • वैज्ञानिकों ने बनाई अनोखी स्‍याही
  • जालसाजी रोकने में होगी मददगार
  • नैनो विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान ने की खोज
विज्ञापन
भारतीय रिसर्चर्स ने चमकदार नैनो मटीरियल की मदद से एडवांस्‍ड सिक्‍योरिटी फीचर्स वाली एक अनोखी स्याही यानी इंक डेवलप की है। यह इंक करेंसी, डॉक्‍युमेंट्स, ब्रांडेड आइटम्‍स और दवाइयों की जालसाजी को रोकने में मददगार हो सकती है। आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, नैनो विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (आईएनएसटी) ने यह खोज की है। आईएनएसटी का कहना है कि इन नैनोमटेरियल से बनी ल्यूमिनसेंट स्याही में जालसाजी से निपटने की क्षमता है। इसे नकल-प्रूफ विभिन्न चीजों पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इनमें करेंसी, डॉक्‍युमेंट्स, दवाईयां और ब्रांडेड प्रोडक्‍ट शामिल हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, इंक की मदद से कंस्‍यूमर और मैन्‍युफैक्‍चरर अपने प्रोडक्‍ट्स की प्रामाणिकता को आसानी से सर्टिफाइ करने में सक्षम होंगे। 

संस्थान का मानना है कि यह स्याही मौजूदा कोवर्ट टैग की सुरक्षा संबंधी खामियों को दूर करने में अहम भूमिका निभा सकती है। वर्तमान में टैग स्याही के सिक्‍योरिटी फीचर आमतौर पर केवल अल्‍ट्रावाइलेट लाइट में ही दिखाई देते हैं और इसकी आसानी से नकल की जा सकती हैं। नई स्याही विभिन्न प्रकाश तरंगदैर्घ्य (wavelength of light) के तहत अलग-अलग रंग प्रदर्शित करने की अपनी क्षमता के माध्यम से सिक्‍योरिटी प्रदान करती है।

यह स्याही 365nm प्रकाश के तहत नीला, 395nm लाइट के तहत गुलाबी और 980nm निकट-अवरक्त (एनआईआर) प्रकाश के तहत नारंगी-लाल दिखाई देती है। संस्थान ने बताया कि ल्यूमिनसेंट नैनोमटेरियल को 120 डिग्री सेल्सियस पर एक सरल सह-अवक्षेपण विधि (Simple Co-precipitation Method) का इस्‍तेमाल करके संश्लेषित (Synthesized) किया गया था। उसके बाद नैनोमटेरियल को पीवीसी स्याही में बदला गया।

इसका इस्तेमाल स्क्रीन-प्रिंटिंग तकनीक के जरिए पैटर्न और अक्षर बनाने के लिए किया गया। इन प्रिंटेड पैटर्न को जब अलग-अलग तरंगदैर्घ्य वाली रोशनी में रखा गया, तो उनमें रंग बदलाव साफ दिखाई दिए, जिससे स्याही की प्रभावशीलता (Effectiveness) साबित हुई।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  2. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  3. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  4. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  5. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  6. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  7. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  8. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  9. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  10. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »