• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • इंसान को चांद पर ले जाने वाले SLS रॉकेट की टेस्टिंग में आई प्रॉब्‍लम, Nasa ने लिया यह फैसला

इंसान को चांद पर ले जाने वाले SLS रॉकेट की टेस्टिंग में आई प्रॉब्‍लम, Nasa ने लिया यह फैसला

गौरतलब है कि मोबाइल लॉन्‍चर ही मिशन के लॉन्‍च होने तक रॉकेट को सपोर्ट देता है। यह टेक्निशियंस को रॉकेट में सेफ्टी के साथ प्रणोदक (propellants) लोड करने से रोकता है।

इंसान को चांद पर ले जाने वाले SLS रॉकेट की टेस्टिंग में आई प्रॉब्‍लम, Nasa ने लिया यह फैसला

Photo Credit: Twitter/Nasa

एजेंसी ने अपडेट किया है कि वह सोमवार को आर्टेमिस I (Artemis I) अनक्रूड मिशन का फाइनल टेस्‍ट फिर शुरू करने का लक्ष्य बना रही है।

ख़ास बातें
  • वेट ड्रेस रिहर्सल शुक्रवार को शुरू हुई थी
  • इसे रविवार तक पूरा कर लिया जाना था
  • मोबाइल लॉन्‍चर में आए इशू की वजह से यह पूरा नहीं हो पाया
विज्ञापन
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने अपने स्पेस लॉन्च सिस्टम (SLS) के अंतिम बड़े परीक्षण में एक बार फिर देरी कर दी है। नासा ने बताया है कि मोबाइल लॉन्चर में प्रेशर बनाए रखने में आ रहे इशू के बाद ‘वेट ड्रेस रिहर्सल' को सस्‍पेंड कर दिया गया है। गौरतलब है कि मोबाइल लॉन्‍चर ही मिशन के लॉन्‍च होने तक रॉकेट को सपोर्ट देता है। यह टेक्निशियंस को रॉकेट में सेफ्टी के साथ प्रणोदक (propellants) लोड करने से रोकता है। बताया जा रहा है कि नासा के इंजीनियर इस इशू को सॉल्‍व करने के लिए काम कर रहे हैं। एजेंसी ने अपडेट किया है कि वह सोमवार को आर्टेमिस I (Artemis I) अनक्रूड मिशन का फाइनल टेस्‍ट फिर शुरू करने का लक्ष्य बना रही है। स्‍पेस लॉन्‍च सिस्‍टम (SLS) का इस्‍तेमाल इंसान को एक बार फ‍िर से चंद्रमा पर और आगे चलकर मंगल ग्रह पर ले जाने के लिए किया जाएगा। 
अमेरिका के कैनेडी स्पेस सेंटर में 322-फुट के स्पेस लॉन्च सिस्टम (SLS) रॉकेट को परखने के लिए वेट ड्रेस रिहर्सल शुक्रवार को शुरू हुई थी। इसे रविवार तक पूरा कर लिया जाना था, लेकिन मोबाइल लॉन्‍चर के कुछ पंखे इसके अंदर पॉजिटिव प्रेशर नहीं बना सके। इस प्रेशर की जरूरत खतरनाक गैसों को बाहर रखने के लिए होती है। इस वजह से नासा के इंजीनियर फ्यूल-लोडिंग प्रक्रिया के लिए आगे नहीं बढ़ सके। नासा ने कहा है कि वो सोमवार को फ्यूल लोड करने की संभावना देख रही है। 

अपने ब्‍लॉग पोस्‍ट में नासा ने कहा है कि मोबाइल लॉन्चर में प्रेशर बनाने में नुकसान होने की वजह से टीमों ने इसकी जांच का फैसला किया है।

ध्‍यान रहे कि वेट ड्रेस रिहर्सल के दौरान सभी प्रोसिजर्स को पूरा किया जाएगा। सिर्फ रॉकेट को लॉन्‍च करने के अलावा बाकी सभी चीजें देखी जाएंगी। हजारों गैलन फ्यूल भी इस दौरान लोड किया जाएगा। शनिवार रात नासा को खराब मौसम का भी सामना करना पड़ा। रॉकेट के लॉन्चपैड के आसपास टावरों पर बिजली गिर गई। नासा ने बताया है कि करीब चार बिजली के झटके आए। इनमें से एक की तीव्रता अधिक थी।

SLS रॉकेट में सुपर हेवी-लिफ्ट एक्सपेंडेबल लॉन्च व्हीकल और ओरियन स्‍पेसक्राफ्ट शामिल हैं। रॉकेट को इस साल गर्मियों में मानव रहित मिशन- आर्टेमिस 1 के लिए लॉन्‍च किया जाएगा। आगे चलकर यह अंतरिक्ष यात्रियों को भी चंद्रमा पर लेकर जाएगा। आर्टेमिस प्रोग्राम के तहत नासा का मकसद भविष्‍य के उन मंगल मिशनों के लिए SLS रॉकेट का इस्‍तेमाल करना है, जिनमें इंसान को भी मंगल ग्रह पर भेजा जाएगा। यानी इंसानों को चंद्रमा और फ‍िर मंगल ग्रह पर भेजने में SLS रॉकेट की अहम भूमिका होने वाली है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »