Pollution : द‍िल्‍ली वाले 19, गुरुग्राम वाले 21 और नोएडा वाले सभी लोग 24 सिगरेट जितना धुआं ले रहे!

दिल्‍ली-एनसीआर के लोग प्रदूषण के रूप में दर्जनों सिगरेट के जितना धुआं अपने शरीर के अंदर खींच रहे हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 4 नवंबर 2022 19:05 IST
ख़ास बातें
  • राजधानी की आबो-हवा खतरनाक हो गई है
  • एयर क्‍वॉलटी इंडेक्‍स यानी AQI 400 के पार चल रहा है
  • लोग दर्जनों सिगरेट के बराबर प्रदूषण सांसों में खींच रहे हैं

दिल्‍ली में प्राइमरी स्‍कूलों को अगले आदेश तक बंद रखने को कहा गया है। नोएडा में 8वीं तक के स्‍कूल 8 नवंबर तक बंद रहेंगे।

दिल्‍ली-एनसीआर में रहने वाले करोड़ों लोगों के शरीर में जहर घुल रहा है। वायु प्रदूषण (Air Pollution) के गंभीर कैटिगरी में पहुंचने के कारण राजधानी की आबो-हवा खतरनाक हो गई है। यकीन मानिए! आप और हम सिर्फ जीने के लिए सांस ले रहे हैं। इसका स्‍वस्‍थ जीवन से जरा भी ताल्‍लुक नहीं। दिल्‍ली और एनसीआर के तमाम शहरों का एयर क्‍वॉलटी इंडेक्‍स यानी AQI 400 के पार चल रहा है। नोएडा में तो यह 500 के पार चला गया है। स्थिति यह है कि जो लोग सिगरेट नहीं पीते, वह भी दर्जनों सिगरेट जितना धुआं, हवा में मौजूद प्रदूषण के रूप में अपने शरीर में ले रहे हैं। 

सफर का ऐप बता रहा है कि शुक्रवार शाम 6 बजे दिल्‍ली में ओवरऑल एयर क्‍वॉलिटी 431 पर है, जो ‘गंभीर' कैटिगरी है। एनसीआर के इलाकों की बात करें, तो गुरुग्राम का एयर क्‍वॉलिटी इंडेक्‍स 478 और नोएडा का 529 है। इन सभी शहरों और राजधानी के लोग प्रदूषण के रूप में दर्जनों सिगरेट के जितना धुआं अपने शरीर के अंदर खींच रहे हैं।

रिसर्च बताती हैं कि रोजाना एक सिगरेट से PM2.5 के 22 माइक्रोग्राम/एम3 जितना कंसंट्रेशन होता है। दिल्‍ली का AQI अभी 431 है, यानी दिल्‍ली वाले 19 सिगरेट के बराबर जहरीला धुआं अपने शरीर में खींच रहे हैं। इसे एनसीआर के शहरों के लिए कैलकुलेट करें, तो गुरुग्राम में लोग 21 सिगरेट और नोएडा में 24 सिगरेट के बराबर धुआं अपने शरीर में खींच रहे हैं। 

यह भयावह है। बुजुर्गों और बच्‍चों के लिए हालात इमरजेंसी वाले हैं। विशेषज्ञ बताते हैं कि एक सिगरेट लोगों की जिंदगी को 11 मिनट तक कम कर सकती है। इसे प्रदूषण से जोड़ दिया जाए, तो ना जाने लोगों की लाइफ के कितने दिन कम हो गए होंगे, क्‍योंकि प्रदूषण का यह ‘जहरीला' रुख कई दिनों से जारी है।
Advertisement

दिल्‍ली में प्राइमरी स्‍कूलों को अगले आदेश तक बंद रखने को कहा गया है। नोएडा में 8वीं तक के स्‍कूल 8 नवंबर तक बंद रहेंगे। दिल्‍ली सरकार के 50 फीसदी कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे। ऐसा ही सुझाव प्राइवेट कंपनियों के लिए भी दिया गया है। दिल्‍ली में ऑड-ईवन लागू करने पर भी विचार चल रहा है। हालात बेहतर नहीं हुए, तो ऑड-ईवन फॉर्म्‍युला को शुरू किया जा सकता है।       
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.