ग्रीनलैंड की चट्टानों में मिला 3.7 अरब साल पुराना सीक्रेट! आप भी जानें

यह रिसर्च पृथ्‍वी पर जीवन के प्रारंभिक दिनों के बारे में रोशनी डाल सकती है।

ग्रीनलैंड की चट्टानों में मिला 3.7 अरब साल पुराना सीक्रेट! आप भी जानें

Photo Credit: Pixabay

पृथ्‍वी का चुंबकीय क्षेत्र ही हमें हानिकारक विकिरण यानी रेडिएशन से बचाता है। (सांकेतिक तस्‍वीर।)

ख़ास बातें
  • वैज्ञानिकों ने 3.7 अरब साल पुरानी चट्टाानों में की खोज
  • शुरुआती चुंबकीय क्षेत्र के मिले अवशेष
  • ग्रीनलैंड में मिलीं पुरानी चट्टानें
विज्ञापन
एक नई खोज करते हुए वैज्ञानिकों ने 3.7 अरब साल पुरानी चट्टानों का पता लगाया है। एमआईटी और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के जियोलॉजिस्‍ट को ग्रीनलैंड में ये पुरानी चट्टानें मिली हैं। दावा है कि इनमें पृथ्वी के शुरुआती चुंबकीय क्षेत्र (magnetic field) के अवशेष मौजूद हैं। यह रिसर्च पृथ्‍वी पर जीवन के प्रारंभिक दिनों के बारे में रोशनी डाल सकती है। जियोफ‍िजिकल रिसर्च पेपर में नई फाइंडिंग्‍स को पब्लिश किया गया है। 

वैज्ञानिकों के मुताबिक, करोड़ों साल पहले पृथ्‍वी पर प्राचीन चुंबकीय क्षेत्र की ताकत कम से कम 15 माइक्रोटेस्ला थी। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. क्लेयर निकोल्स ने कहा कि पृथ्‍वी का चुंबकीय क्षेत्र ही हमें हानिकारक विकिरण यानी रेडिएशन से बचाता है। इसकी वजह से ही हमारे महासागर और वायुमंडल में स्थिरता है। इस वजह से चुंबकीय क्षेत्र काफी महत्‍वपूर्ण पहलू है। 

रिसर्च टीम को डॉ. क्लेयर निकोल्स के साथ एमआईटी के प्रोफेसर बेंजामिन वीस ने लीड किया। रिसर्च टीम ने ग्रीनलैंड के इसुआ सुप्राक्रस्टल बेल्ट (Isua Supracrustal Belt) पर अपना अभियान शुरू किया। यह जगह प्राचीन चट्टानी संरचनाओं के लिए जानी जाती है। वैज्ञानिक इन चट्टानों में लोहे की संरचनाओं का विश्लेषण करके उनमें अरबों साल से संरक्षित मैग्निटिक सिग्‍नेचर्स को समझना चाहते थे। 

चट्टानी सैंपलों को लैब टेस्‍ट के लिए ले जाया गया। वैज्ञानिकों ने कन्‍फर्म किया कि तमाम हालात से गुजरने के बाद भी चट्टानों ने एक प्राचीन चुंबकीय क्षेत्र बरकरार रखा है। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि पृथ्वी का प्रारंभिक चुंबकीय क्षेत्र आज के चुंबकीय क्षेत्र को फ्यूल देने वाले सोर्स की तुलना में अलग पावर से जुड़ा है। इससे चुंबकीय क्षेत्र के उत्पत्त‍ि के मौजूदा सिद्धांत को भी चुनौती मिलती है। 

वैज्ञानिक यह जानना चाहते हैं कि पृथ्वी अपने शुरुआती चरण में इतना पावरफुल चुंबकीय क्षेत्र कैसे बनाए रख पाई। यह खोज पृथ्वी के इतिहास के बारे में नए राज खोल सकती है। पृथ्‍वी से बाहर जीवन की तलाश में भी यह खोज कारगर हो सकती है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »