पिछले 10 हजार 200 साल में भारत में सबसे ज्‍यादा बारिश कहां हुई? जानें

स्‍टडी में बताया गया है कि बंगाल बेसिन ग्रीष्मकालीन मानसून की बंगाल की खाड़ी की शाखा की ट्रैजेक्‍टरी पर स्थित है। यह मॉनसून के प्रति बहुत संवेदनशील है।

पिछले 10 हजार 200 साल में भारत में सबसे ज्‍यादा बारिश कहां हुई? जानें

मॉनसून में थोड़ा भी बदलाव इस इलाके की कृषि आधारित सामाजिक-आर्थिक स्थितियों पर असर डाल सकता है।

ख़ास बातें
  • मॉनसून के प्रति संवेदनशील है यह इलाका
  • यहां होती है सबसे ज्‍यादा बारिश
  • बंगाल की उत्तरी खाड़ी के आसपास का इलाका है यह
विज्ञापन
क्‍या आपको मालूम है, देश में सबसे ज्‍यादा बारिश कहां होती है? जेहन में पहला नाम चेरापूंजी का आता है। अब एक नई स्‍टडी में बताया गया है कि बंगाल की उत्तरी खाड़ी के आसपास के इलाकों में पिछले 10,200 साल में देश के किसी भी हिस्से की तुलना में ज्‍यादा वर्षा हुई है। इस स्‍टडी में पिछले 10 हजार साल में भारत में ग्रीष्मकालीन मॉनसूनी वर्षा की गतिशीलता को देखा गया। स्‍टडी का मकसद इकोसिस्‍टम पर क्‍लाइमेट चेंज के दीर्घकाल‍िक इम्‍पैक्‍ट को बेहतर ढंग से समझना है।

स्‍टडी में बताया गया है कि बंगाल बेसिन ग्रीष्मकालीन मानसून की बंगाल की खाड़ी की शाखा की ट्रैजेक्‍टरी पर स्थित है। यह मॉनसून के प्रति बहुत संवेदनशील है। मॉनसून में थोड़ा भी बदलाव इस इलाके की कृषि आधारित सामाजिक-आर्थिक स्थितियों पर असर डाल सकता है।

बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान (बीएसआईपी) ने इस इलाके के मॉनूसन के इतिहास को दोबारा तैया‍र किया है। करीब 10,200 साल के हाइड्रो-क्‍लाइमेटिक इतिहास में वैज्ञानिकों ने पाया है कि इस इलाके में 100,000-5,600 वर्षों के दौरान भारी वर्षा देखी गई, जो पिछले 4,300 वर्षों में कम हुई है। अपने निष्‍कर्षों तक पहुंचने के लिए वैज्ञानिकों ने बंगाल बेसिन के उत्तरी भाग से एक सूखी झील के तल से तलछट के नमूने एकत्र किए। फ‍िर तकनीक की मदद से अन्‍य जानकारी जुटाई गई। 

दूसरी ओर, उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी जारी है। हालांकि एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि देश को इस साल भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ सकता है। इसका असर मॉनूसन पर भी पड़ सकता है। इसकी वजह अल नीनो को बताया जा रहा है। वहीं इस वक्‍त मौसम में ला नीना का असर है, जिससे ठंड का प्रकोप ज्‍यादा है, जबकि अल नीनो का असर इस साल जुलाई से सितंबर तक रह सकता है। यह मॉनसूनी सीजन होता है। अल नीनो का ज्‍यादा असर हुआ, मॉनसूनी बारिश प्रभावित हो सकती है। 

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  6. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  7. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  8. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  9. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »