• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • जनवरी 2031 में इंटरनेशनल स्‍पेस स्टेशन को प्रशांत महासागर में क्रैश कराएगी NASA, जानें क्‍यों

जनवरी 2031 में इंटरनेशनल स्‍पेस स्टेशन को प्रशांत महासागर में क्रैश कराएगी NASA, जानें क्‍यों

इंटरनेशनल स्‍पेस स्टेशन अपनी ऑपरेशनल लाइफ के आखिरी दशक में प्रवेश कर रहा है और नासा (NASA) इसे कमर्शल एक्टिविटीज के लिए खोलने की योजना बना रही है।

जनवरी 2031 में इंटरनेशनल स्‍पेस स्टेशन को प्रशांत महासागर में क्रैश कराएगी NASA, जानें क्‍यों

Photo Credit: Nasa

नासा की एक नई रिपोर्ट में ट्रांजिशन प्लान के बारे में डिटेल में बताया गया है।

ख़ास बातें
  • यह ऑपरेशनल लाइफ के आखिरी दशक में प्रवेश कर रहा है
  • इसीलिए नासा ने इसे प्रशांत महासागर में क्रैश करने की योजना बनाई है
  • उससे पहले इसे इसे कमर्शल एक्टिविटीज के लिए खोलने की योजना है
विज्ञापन
अंतरिक्ष की उड़ान भरने वाले यात्रियों के लिए इंटरनेशनल स्‍पेस स्टेशन (ISS) काफी अहमियत रखता है। इसे अंतरिक्ष यात्रियों का घर भी कहा जाता है। यही इंटरनेशनल स्‍पेस स्टेशन अपनी ऑपरेशनल लाइफ के आखिरी दशक में प्रवेश कर रहा है और नासा (NASA) इसे कमर्शल एक्टिविटीज के लिए खोलने की योजना बना रही है। नासा की एक नई रिपोर्ट में ट्रांजिशन प्लान के बारे में डिटेल में बताया गया है। एलन मस्क (Elon Musk) के मालिकाना हक वाली स्पेसएक्स (SpaceX) समेत कई प्राइवेट एक्‍सप्‍लोरेशन कंपनियां मल्‍टी-बिलियन डॉलर की स्‍पेस इकॉनमी की होड़ में हैं। ब्रॉडबैंड इंटरनेट देने के लिए पृथ्वी की निचली कक्षा में स्पेसएक्स ने हजारों छोटे सैटेलाइट्स को पहले ही लॉन्च कर दिया है। जेफ बेजोस और रिचर्ड ब्रैनसन जैसे अरबपति भी स्‍पेस टूरिज्‍म फ्लाइट्स की योजना बना रहे हैं।

नासा ने जनवरी 2031 में ISS को ‘डीऑर्बिट' करने और प्रशांत महासागर में क्रैश करने की योजना बनाई है। इससे पहले वह अंतरिक्ष स्टेशन पर रिसर्च और टेक्‍नॉलजी डेवलपमेंट के एक दशक के रिजल्‍ट का इतंजार कर रही है। एक रिपोर्ट में नासा ने कहा है कि वह कर्मशल एक्टिविटीज के सफल ट्रांजिशन को सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा रही है।

ISS के पहले कॉम्‍पोनेंट को 1998 में लॉन्च किया गया था। अंतरिक्ष स्टेशन दो दशकों से अधिक समय से ऑर्बिट में है।

नासा में ISS के डायरेक्‍टर रोबिन गैटेंस (Robyn Gatens) ने कहा कि अंतरिक्ष स्टेशन अपने तीसरे और सबसे अधिक प्रोडक्टिव दशक में एंट्री कर रहा है। यह दशक डीप स्‍पेस एक्‍स्‍प्‍लोरेशन को सपोर्ट करने के लिए हमारी ग्‍लोबल पार्टनरशिप का निर्माण करेगा साथ ही लो-अर्थ ऑर्बिट में कर्मशल फ्यूचर के लिए जमीन तैयार करेगा। 

नासा ने इसके लिए ग्राउंडवर्क शुरू भी कर दिया है। दिसंबर 2021 में एक प्रेस रिलीज में नासा ने कहा था कि उसने पृथ्वी की कक्षा में प्राइवेट स्‍पेस स्टेशनों के निर्माण का नेतृत्व करने के लिए तीन कंपनियों- ब्लू ओरिजिन (Blue Origin), नैनोरैक्स (Nanoracks) और नॉर्थ्रॉप ग्रुम्मन (Northrop Grumman) को कॉन्‍ट्रैक्‍ट दिया है। ह्यूस्टन बेस्‍ड कंपनी Axiom Space भी ISS के लिए कई मॉड्यूल बना रही है। 

नासा के हेडक्‍वॉर्टर में कर्मशल स्‍पेस के डायरेक्‍टर फिल मैकएलिस्टर ने कहा कि नासा की मदद के जरिए प्राइवेट सेक्‍टर कमर्शल लो-अर्थ ऑर्बिट डेस्टिनेशंस को डेवलप और ऑपरेट करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि हालिया रिपोर्ट साल 2030 में ISS के रिटायरमेंट के बाद कमर्शल डेस्टिनेशंस के लिए एक स्‍मूद ट्रांजिशन सुनिश्चित करने के प्‍लान के बारे में बताती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
  3. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  4. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  5. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  6. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
  7. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
  8. Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, ऐसे देखें फ्री!
  9. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  10. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »