NASA का स्पेसक्राफ्ट जाएगा Apophis पर, पृथ्वी के लिए सबसे बड़ा खतरा है यह एस्ट्रॉयड

रिपोर्ट कहती है कि NASA को इस यान को अंतरिक्ष में अपनी उड़ान जारी रखने के लिए और Apophis से सैंपल कलेक्ट कर वापस लाने के लिए 200 मिलियन डॉलर का बजट बढ़ाना होगा।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 मई 2022 16:33 IST
ख़ास बातें
  • NASA अपने OSIRIS-REx यान को Aposhis एस्ट्रॉयड पर भेजेगा
  • 2016 में Bennu नाम के एक अन्य एस्ट्रॉयड से सैंपल एकत्र करने गया था यह यान
  • 2029 में पृथ्वी के बेहद करीब से गुजरेगा Aposhis एस्ट्रॉयड

OSIRIS-REx यान करेगा Apophis एस्ट्रॉडय का निरक्षण

NASA की जेट प्रोपल्शन लैब (JPL) ने कथित तौर पर 2004 MN4 (वर्तमान में Apophis) नाम के एक एस्ट्रॉयड के पृथ्वी से 2029 में टकराने की संभावना जताई थी, जिसके बाद अब अमेरिकी स्पेस एजेंसी इस एस्ट्रॉयड पर अपना स्पेसक्राफ्ट भेजने की तैयारी कर रही है। 2004 में, इस एस्ट्रॉडय को सबसे पहले एस्ट्रोनोमर फैब्रिज़िओ बर्नार्ड (Fabrizio Bernard) ने अपने दो साथियों के साथ देखा था। इसके बाद से इस एस्ट्रॉयड के ऊपर कई तरह के विश्लेषण हुए। एपोफिस की कक्षा को जांचने के पता चला कि इसके अगली शताब्दी तक पृथ्वी से टकराने की संभावना नहीं है, लेकिन फिर भी 2029 में यह हमारे ग्रह के बेहद करीब पहुंच जाएगा, और उस समय इसकी दूरी सिर्फ 32,000 किलोमीटर होगी।

Scientific American की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि NASA वैज्ञानिकों ने उत्सुकता से 2029 में इसके आसपास से गुज़रने के समय पर इस एस्ट्रॉयड पर अपना स्पेसक्राफ्ट भेजने का प्रस्ताव दिया है। NASA इसके लिए पहले से अंतरिक्ष में अपनी यात्रा कर रहा OSIRIS-REx यान तय किया गया है। बता दें, यह यान शुरू में 2016 में Bennu नाम के एक अन्य एस्ट्रॉयड से सैंपल एकत्र करने के मिशन पर लॉन्च किया गया था। यह यान वर्तमान में उस एस्ट्रॉडय से सैंपल लेकर पृथ्वी वापस आ रहा है, और सितंबर 2023 में पहुंचेगा। 
Advertisement

रिपोर्ट कहती है कि NASA को इस यान को अंतरिक्ष में अपनी उड़ान जारी रखने के लिए और Apophis से सैंपल कलेक्ट कर वापस लाने के लिए 200 मिलियन डॉलर का बजट बढ़ाना होगा, जिसके लिए एजेंसी मंजूरी ले रही है। आने वाले एस्ट्रॉयड के साथ मिलने पर इसका नाम OSIRIS-APEX हो जाएगा। यह यान एपोफिस पर कुछ महीनों तक रहेगा। इस दौरान यह देखा जाएगा कि पृथ्वी के इतने करीब से गुजरने पर ग्रैविटी का एस्ट्रॉयड पर क्या असर पड़ता है। एरिज़ोना विश्वविद्यालय के माइक नोलन (Mike Nolan), जो OSIRIS-REx की साइंस टीम के हेड हैं, का कहना है कि "दोनों के बीच के टाइडल फोर्स से कुछ भूस्खलन भी हो सकते हैं, जिससे कुछ ताज़े मैटीरियल का खुलासा हो सकता है।"

यह भी बताया गया है कि इस एस्ट्रॉयड के ऑर्बिटल मोशन पर भी स्टडी की जाएगी और देखा जाएगा कि यह भविष्य में किस ओर जाएगा, जिससे आने वाले समय में यह पता लगाया जा सके कि यह फिर से पृथ्वी के लिए खतरा साबित हो या नहीं। टीम का कहना है कि फिलहाल वे केवल वर्ष 2116 तक का अंदाज़ा लगा सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , NASA, Apophis, Earth, Science News
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  2. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.