• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • 70 लाख प्रकाशवर्ष दूर अरबों तारों समेटे है ये छोटी सी आकाशगंगा! नासा ने दिखाई तस्वीर

70 लाख प्रकाशवर्ष दूर अरबों तारों समेटे है ये छोटी सी आकाशगंगा! नासा ने दिखाई तस्वीर

फोटो को नासा के Hubble Wide Field Camera 3 और एडवांस्ड कैमरा फॉर सर्वे की मदद से लिया गया है।

70 लाख प्रकाशवर्ष दूर अरबों तारों समेटे है ये छोटी सी आकाशगंगा! नासा ने दिखाई तस्वीर

Photo Credit: NASA

नासा ने एक आकाशगंगा UGC 8091 का फोटो शेयर किया है।

ख़ास बातें
  • गैलेक्सी UGC 8091 पृथ्वी से 70 लाख प्रकाशवर्ष दूर स्थित है।
  • इसमें अरबों तारे मौजूद हैं।
  • यह मिल्की वे (Milky Way) जैसी दैत्याकार आकाशगंगाओं से बहुत छोटी है।
विज्ञापन
नासा स्पेस में लगातार खोजबीन करती रहती है। साथ ही तारों और आकाशगंगाओं के अद्भुत फोटो भी शेयर करती रहती है। करोड़ों मील की दूरी पर मौजूद ये तारे नासा पावरफुल टेलीस्कोप की मदद से कैप्चर करती है। अंतरिक्ष एजेंसी ने हाल ही में एक और मन मोह लेने वाला अंतरिक्ष का नजारा फोटो के माध्यम से शेयर किया है। नासा ने एक आकाशगंगा का फोटो शेयर किया है। इसका नाम गैलेक्सी UGC 8091 है जो कि एक छोटी आकाशगंगा है, या इसे बौनी आकाशगंगा भी कहा जाता है। देखने में यह एक फुटबॉल जैसी लग रही है, लेकिन बेहद खूबसूरत है। 

नासा ने फोटो को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। अंतरिक्ष एजेंसी के मुताबिक गैलेक्सी UGC 8091 पृथ्वी से 70 लाख प्रकाशवर्ष दूर विर्गो तारामंडल में स्थित है। साथ में लिखा है कि यह ऐसा ही है जैसे कि क्रिस्मस पर ब्रह्मांड में भी उत्सव मनाया जा रहा हो। भले ही इसे बौनी गैलेक्सी कहा जा रहा हो लेकिन स्पेस एजेंसी का कहना है कि इसमें अरबों तारे मौजूद हैं। अपनी शेप के कारण इसे अनियमित आकाशगंगा कहा है। जिसके कारण यह देखने में बर्फ के ग्लोब जैसी लगती है। 
नासा का कैप्शन बताता है कि UGC 8091 केवल अनियमित नहीं, बल्कि एक बौनी, या क्षुद्र आकाशगंगा है। यह मिल्की वे (Milky Way) जैसी दैत्याकार आकाशगंगाओं से बहुत छोटी है। फोटो को नासा के Hubble Wide Field Camera 3 और एडवांस्ड कैमरा फॉर सर्वे की मदद से लिया गया है। इसमें 12 कैमरा फिल्टरों का इस्तेमाल किया गया है। 

प्रेस नोट में नासा ने लिखा है कि इमेज को 2006 से लेकर 2021 तक के डेटा को मिलाकर बनाया गया है जिसमें कई तरह के लाइट फिल्टर इस्तेमाल किए गए हैं। फोटो में दिख रहा लाल हिस्सा तारों के अंदर से निकल रहे हाइड्रोजन अणुओं को दिखाता है जो लगातार रोशनी फेंक रहे हैं। नासा के मुताबिक ये तारे नए-नए ही जन्मे हैं और अभी गर्म हैं। जबकि फोटो में दिख रही दूसरी रोशनी पुराने तारों से आ रही है। अंतरिक्ष वैज्ञानिक अब इस तरह की क्षुद्र आकाशगंगाओं का अध्य्यन कर रहे हैं। ताकि नई, और प्राचीन आकाशगंगाओं के निर्माण और इनके बीच के संबंध को समझा जा सके। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , UGC 8091 galaxy, Galaxy, galaxy UGC 8091, dwarf galaxy
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  2. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  4. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  5. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  6. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  7. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  8. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  9. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  10. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »