Nasa ने शेयर की प्‍लूटो ग्रह की रेनबो इमेज, 9 लाख से ज्‍यादा लोगों को आई पसंद, आप भी देखें

तस्‍वीर के जरिए नासा ने प्‍लूटो ग्रह के अलग-अलग क्षेत्रों को कलर्स से हाइलाइट किया है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 21 जुलाई 2022 12:34 IST
ख़ास बातें
  • नासा ने इंस्‍टाग्राम पर यह इमेज शेयर की है
  • न्यू होराइजन्स स्पेस प्रोब ने इसे क्लिक किया है
  • साल 1930 में खोजा गया था प्‍लूटो ग्रह को

नासा के मुताबिक प्‍लूटो ग्रह काफी विविधताओं से भरा है, जहां घाटियों से लेकर, गड्ढे वाले इलाके आदि हो सकते हैं।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) दुनिया को स्‍पेस की अनदेखी तस्‍वीरें दिखाती है। हाल में इसने जेम्‍स वेब स्‍पेस टेलीस्‍कोप से ली गईं सुदूर अंतरिक्ष की इमेज दिखाई थीं। अब नासा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक ग्रह की रेनबो कलर्ड इमेज पेश की है। यह ग्रह प्‍लूटो (Pluto) है, जो हमारे सौर मंडल के सबसे बाहरी छोर पर मौजूद है। प्‍लूटो को इंद्रधनुषी कलर्स में देखना चौंकाता है। लोग भी इस तस्‍वीर को पसंद कर रहे हैं। अबतक करीब 9 लाख से ज्‍यादा लोग इंस्‍टाग्राम पर इस इमेज को लाइक कर चुके हैं। 

तस्‍वीर को पोस्‍ट करते हुए नासा ने लिखा है, रेनबो कहां जाकर समाप्त होता है? दरअसल यह कलर इमेज ट्रांसलेटेड है, जिसे न्‍यू होराइजन्‍स के साइंटिस्‍ट ने तैयार किया है। तस्‍वीर के जरिए नासा ने प्‍लूटो ग्रह के अलग-अलग क्षेत्रों को कलर्स से हाइलाइट किया है।

 

नासा के मुताबिक प्‍लूटो ग्रह काफी विविधताओं से भरा है, जहां घाटियों से लेकर, गड्ढे वाले इलाके आदि हो सकते हैं। इस इमेज को न्यू होराइजन्स स्पेस प्रोब ने क्लिक किया है, जिसे साल 2006 में लॉन्च किया गया था। नासा ने बताया कि अंतरिक्ष यान ने 2015 की गर्मियों में प्लूटो और उसके चंद्रमाओं का छह महीने तक अध्ययन किया। इस दौरान अंतरिक्ष यान प्‍लूटो के आसपास उड़ता रहा। 
Advertisement

बहरहाल, यूजर्स इस तस्‍वीर को पसंद कर रहे हैं खासतौर पर नासा के उसे इंद्रधनुषी रंग से सराबोर करने के तरीके की वजह से। गौरतलब है कि साल 2019 में इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल यूनियन (IAU) ने प्लूटो की को एक बौने ग्रह के रूप में डाउनग्रेड कर दिया था, क्योंकि यह उन तीन मानकों को पूरा नहीं करता था जो एक पूर्ण आकार के ग्रह को परिभाषित करने के लिए जरूरी हैं। प्लूटो को 1930 में खोजा गया था। 
Advertisement

इसके अजब और चढ़ावदार ऑर्बिट के कारण यह वैज्ञानिकों की रुचि का विषय रहा है। हाल में आई एक रिसर्च बताती है कि इसके ऑर्बिट में छोटे टाइमस्केल पर गड़बड़ी हो सकती है। बड़े टाइमस्केल पर इसका ऑर्बिट स्थिर दिखता है। इसका अर्थ है कि प्लूटो का ऑर्बिट मौलिक रूप से दूसरे ग्रहों से अलग है। अधिकतर ग्रह सूर्य के चारों और गोलाकार ऑर्बिट में घूमते हैं लेकिन प्लूटो चपटे ऑर्बिट में चलता है।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.