• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Psyche mission : हीरे मोती से भरे एस्‍टरॉयड पर आज रवाना होगा Nasa का मिशन, क्‍या है साइकी? जानें

Psyche mission : हीरे-मोती से भरे एस्‍टरॉयड पर आज रवाना होगा Nasa का मिशन, क्‍या है साइकी? जानें

Psyche mission : फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से मिशन को लॉन्‍च किया जाएगा। ‘साइकी’ एक एस्‍टरॉयड है, जिसे बेशकीमती माना जाता है।

Psyche mission : हीरे-मोती से भरे एस्‍टरॉयड पर आज रवाना होगा Nasa का मिशन, क्‍या है साइकी? जानें

अनुमान है कि इस एस्‍टरॉयड में 10,000 क्वाड्रिलियन डॉलर कीमत का लोहा, निकल और सोना मौजूद हो सकता है।

ख़ास बातें
  • अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा लॉन्‍च कर रही मिशन
  • साइकी एस्‍टरॉयड की यात्रा करेगा नासा का स्‍पेसक्राफ्ट
  • 10,000 क्वाड्रिलियन डॉलर आंकी जाती है स्‍पेसक्राफ्ट की कीमत
विज्ञापन
Psyche mission : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) का मिशन साइकी (Psyche mission) आज लॉन्‍च होने जा रहा है। पहले इसे 5 अक्‍टूबर को उड़ान भरनी थी, लेकिन करीब एक हफ्ते की देरी के बाद यह आगे बढ़ रहा है। फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से मिशन को लॉन्‍च किया जाएगा। ‘साइकी' एक एस्‍टरॉयड है, जिसे बेशकीमती माना जाता है। अनुमान है कि इस एस्‍टरॉयड में 10,000 क्वाड्रिलियन डॉलर कीमत का लोहा, निकल और सोना मौजूद हो सकता है। याद रहे कि एक क्वाड्रिलियन में 15 जीरो होते हैं। यह ट्रिलियन के बाद आने वाला नंबर है। 

जानकारी के अनुसार, एस्‍टरॉयड साइकी अंतरिक्ष में मंगल और बृहस्पति के बीच मुख्य एस्‍टरॉयड बेल्ट में है। इसकी दूरी पृथ्‍वी से लगभग 3.5 अरब किलोमीटर है। नासा के अनुसार, उसका मिशन करीब 26 महीनों तक साइकी का चक्‍कर लगाएगा। वह एस्‍टरॉयड की इमेज लेगा। डेटा जुटाएगा, ताकि वैज्ञानिकों को इसके इतिहास और संरचना के बारे में अधिक समझने में मदद मिल सके।

यह पृथ्‍वी से खोजा गया 16वां एस्‍टरॉयड था। साइकी को साल 1852 में इतालवी खगोलशास्त्री एनीबेल डी गैस्पारिस ने खोजा था। इसका नाम प्राचीन ग्रीक पौराणिक कथाओं में आत्मा की देवी के नाम पर रखा था। इसका आकार 226 किलोमीटर होने का अनुमान है। साइकी का आकार आलू के जैसा है। 

एस्‍टरॉयड साइकी में बेशकीमती धातुएं हैं। अनुमान है कि यह इतना कीमती है कि पृथ्‍वी पर इसका बराबर डिस्‍ट्रीब्‍यूशन कर दिया जाए, तो हर कोई अरबपति बन सकता है। नासा के एडमिनिस्‍ट्रेटर बिल नेल्सन ने उम्मीद जताई है कि स्‍पेस एजेंसी को उस एस्‍टरॉयड पर हीरे (diamonds) और मोती मिल सकते हैं।
 

Nasa कुछ नहीं लाएगी धरती पर! 

मीडिया पोर्टों के अनुसार, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी की योजना साइकी से कीमती धातुओं को निकालने की नहीं है। 
मिशन की प्रिंस‍िपल इन्‍वेस्टिगेटर लिंडी एल्किंस-टैंटन ने कहा कि साइकी को धरती पर वापस लाने की कोई तकनीक नहीं है। ऐसा करने पर धरती और इस एस्‍टरॉयड के बीच टक्‍कर हो सकती है। कोशिश सफल हो भी गई, तब मेटल के मार्केट में इतना माल आ जाएगा कि इसकी वैल्‍यू जीरो हो जाएगी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  2. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  5. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  6. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  7. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  8. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  9. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  10. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »