ISS पर ‘फंसे’ अंतरिक्ष यात्रियों को बचाने के लिए Nasa ने बनाया एक और ‘प्‍लान’, जानें

यह कोशिश अपने आप में अनोखी है, क्‍योंकि यह सब अंतरिक्ष में किया जाना है। नासा अपने प्‍लान में सफल रही तो जरूरत पड़ने पर अमेरिकी एस्‍ट्रोनॉट फ्रैंक रुबियो को स्‍पेसएक्‍स के ड्रैगन स्‍पेसक्राफ्ट से धरती पर लाया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 जनवरी 2023 18:46 IST
ख़ास बातें
  • नासा स्‍पेसएक्‍स के स्‍पेसक्राफ्ट में एक और सीट लगा सकती है
  • इस सीट को मौजूदा सोयुज स्‍पेसक्राफ्ट से शिफ्ट किया जा सकता है
  • इस तरह एक और एस्‍ट्रोनॉट को आईएसएस से रेस्‍क्‍यू किया जा सकता है

गौरतलब है कि सोयुज और ड्रैगन स्‍पेसक्राफ्ट अभी आईएसएस पर डॉक हैं। MS-22 नाम का सोयुज स्‍पेसक्राफ्ट पिछले महीने तकनीकी रूप से ‘फेल’ हाे गया था।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) और रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्‍कोस्‍मॉस (Roscosmos) एक चुनौती से जूझ रही हैं। इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) में मौजूद 7 अंतर‍िक्ष यात्रियों में से 3 अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्‍वी पर वापस लाने वाला एयरक्राफ्ट ‘सोयुज' (Soyuz) तकनीकी गड़बड़ी का शिकार हो गया है। पिछले महीने इस स्‍पेसक्राफ्ट में कूलेंट लीक का पता चला था और फ‍िर एक छोटा छेद होने की जानकारी सामने आई। सोयुज को रूस ने बनाया है। हाल में रूस की ओर से बताया गया था कि वह तीनों अंतरिक्ष यात्रियों को धरती पर वापस लाने के लिए दूसरा स्‍पेसक्राफ्ट आईएसएस पर भेजेगी। हालांकि किसी आपत स्थिति से निपटने के लिए एक सीट एलन मस्‍क (Elon Musk) की कंपनी स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) के स्‍पेसक्राफ्ट में भी लगाने की योजना है। 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, स्‍पेसएक्‍स के ड्रैगन स्‍पेसक्राफ्ट पर सवार होकर 4 अंतरिक्ष यात्री आईएसएस पर पहुंचे थे। इस स्‍पेसक्राफ्ट में एक और सीट लगाने की योजना है। इस सीट को मौजूदा सोयुज स्‍पेसक्राफ्ट से ड्रैगन स्‍पेसक्राफ्ट पर शिफ्ट किए जाने का प्‍लान है। 

यह कोशिश अपने आप में अनोखी है, क्‍योंकि यह सब अंतरिक्ष में किया जाना है। नासा अपने प्‍लान में सफल रही तो जरूरत पड़ने पर अमेरिकी एस्‍ट्रोनॉट फ्रैंक रुबियो को स्‍पेसएक्‍स के ड्रैगन स्‍पेसक्राफ्ट से धरती पर लाया जा सकता है। 

गौरतलब है कि सोयुज और ड्रैगन स्‍पेसक्राफ्ट अभी आईएसएस पर डॉक हैं। MS-22 नाम का सोयुज स्‍पेसक्राफ्ट पिछले महीने तकनीकी रूप से ‘फेल' हाे गया था। पहले इसका कूलेंट लीक हुआ और फ‍िर छोटा छेद होने की जानकारी सामने आई। यह सब कैसे हुआ, जांच की जा रही है। दूसरी ओर, रूस ने इस स्‍पेसक्राफ्ट से आईएसएस पर पहुंचे अंतरिक्ष यात्रियों को धरती पर वापस लाने के लिए 20 फरवरी को एक और सोयुज लॉन्‍च करने की योजना बनाई है। 
Advertisement

रिपोर्टों के अनुसार, अगर कोई आपत स्थिति आई, तो तकनीकी रूप से फेल MS-22 सोयुज स्‍पेसक्राफ्ट से सिर्फ 2 अंतरिक्ष यात्री ही धरती पर वापस आ सकेंगे। ऐसे में नासा एक सीट स्‍पेसएक्‍स के ड्रैगन स्‍पेसक्राफ्ट पर लगाने की योजना बना रही है। इसे 7 लोगों को ले जाने के लिए डिजाइन किया गया है। ऐसे में सीट की सुविधा होने पर फ्रैंक रुबियो को इसमें मूव किया जा सकता है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.