• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • NASA के स्पेसक्राफ्ट ने धधकते सूरज के नजदीक से भेजा पहला डेटा, मिली यह बड़ी जानकारी!

NASA के स्पेसक्राफ्ट ने धधकते सूरज के नजदीक से भेजा पहला डेटा, मिली यह बड़ी जानकारी!

पार्कर सोलर प्रॉब ने सूरज के बेहद करीब पहुंचकर पहला डेटा भेजा है।

NASA के स्पेसक्राफ्ट ने धधकते सूरज के नजदीक से भेजा पहला डेटा, मिली यह बड़ी जानकारी!

NASA का पार्कर सोलर प्रॉब सूरज के सबसे करीब पहुंचने में कामयाबी हासिल कर चुका है

ख़ास बातें
  • पार्कर सोलर प्रॉब के सभी सिस्टम और साइंस उपकरण सही हैं।
  • इसने क्रिसमस की पूर्व संध्‍या पर सूर्य के बेहद नजदीक से उड़ान भरी थी।
  • यह सूर्य के दायरे में 6.1 मिलियन किलोमीटर तक पहुंच गया।
विज्ञापन
NASA का पार्कर सोलर प्रॉब (Parker Solar Probe) सूरज के सबसे करीब पहुंचने में कामयाबी हासिल कर चुका है, और इसने सूर्य के इतने करीब जाकर पहली बार अपना डेटा भेजा है। नासा के लिए नए साल का जश्न दोगुना हो गया जब Parker Solar Probe ने 1 जनवरी को पहला टेलीमिट्री (telemetry) धरती पर भेजा। टेलीमिट्री को हाउसकीपिंग डेटा (housekeeping data) भी कहा जाता है। पार्कर सोलर प्रॉब पहला ऐसा मानव निर्मित स्पेसक्राफ्ट बन गया है जो सूरज के अबतक सबसे करीब पहुंचने में कामयाब रहा है। 

Johns Hopkins University की अप्लाइड फिजिक्स लेबोरेट्री (JHUAPL) ने Parker Solar Probe का पहला टेलीमिट्री 1 जनवरी को रिसीव किया। इससे पता चला कि पार्कर सोलर प्रॉब के सभी सिस्टम और साइंस उपकरण सही हैं और नॉर्मल तरीके से अपना काम कर रहे हैं। नासा ने हाल ही में इसके बारे में अपडेट जारी करते हुए जानकारी दी। 

मिशन की देखरेख कर रहे JHUAPL के प्रवक्ता माइकल बकले ने स्पेस डॉट कॉम को बताया, 'स्पेसक्राफ्ट के सिस्टम और उपकरण के साथ अभी तक सब सही है, यह वास्तव में एक उल्लेखनीय स्पेस क्राफ्ट है!' लेटेस्ट टेलीमिट्री ट्रांसमिशन से यह भी कंफर्म होता है कि पार्कर सोलर प्रॉब ने अपने फ्लाइट कंप्यूटर्स में दिए गए कमांड को सफलतापूर्वक पूरा किया। उड़ान के दौरान इसके वैज्ञानिक उपकरण भी ठीक से काम कर रहे थे।

इसका मतलब यह हुआ कि स्पेस क्राफ्ट ने हमारे तारे के बारे में बहुमूल्य डेटा इकट्ठा किया है। यह सूर्य के दायरे में 6.1 मिलियन किलोमीटर तक पहुंच गया जो कि किसी स्पेस क्राफ्ट द्वारा इससे पहले नहीं किया गया था। यह अबतक सूर्य के पास सबसे नजदीकी विजिट है। नासा (Nasa) के पार्कर सोलर प्रॉब ने क्रिसमस की पूर्व संध्‍या पर सूर्य के बेहद नजदीक से उड़ान भरी थी। पार्कर सोलर प्रॉब को बनाने में डेढ़ अरब डॉलर का खर्च आया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »