जब चांद को कैमरे में किया कैद! NASA के Artemis II मिशन में Nikon कैमरा के साथ Apple का यह फोन भी था ...

NASA ने इस गैलरी में उगती हुई पृथ्वी की फोटो भी शेयर की है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 अप्रैल 2026 12:17 IST
ख़ास बातें
  • Artemis II मिशन की हाई रिजॉल्यूशन फोटो Nikon D5 सिस्टम द्वारा ली गई हैं।
  • वैज्ञानिकों ने यहां iPhone 17 Pro Max का इस्तेमाल भी किया।
  • अंतरिक्ष से दिखने वाले सूर्य ग्रहण को भी कैमरा में कैद किया गया है।

Artemis II मिशन की हाई रिजॉल्यूशन फोटो Nikon D5 सिस्टम द्वारा ली गई हैं। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने यहां iPhone 17 Pro Max का इस्तेमाल भी किया।

Photo Credit: NASA

NASA का Artemis II मिशन सफलतापूर्वक धरती पर लौट आया है। यह मिशन अपने साथ कई कहानियां लेकर आया है। एक कहानी मिशन के दौरान कैप्चर की गईं अंतरिक्ष की फोटो के बारे में भी है। Nikon ने मिशन के दौरान ली गईं हाई रिजॉल्यूशन फोटो की पूरी लाइब्रेरी शेयर की है। इन फोटो में से अधिकतर Nikon D5 सिस्टम के द्वारा कैप्चर की गई हैं। इतनी साफ और डिटेल फोटो पहली बार किसी मिशन के दौरान कैप्चर की गई हैं। लेकिन बात यहीं खत्म नहीं होती। Nikon के साथ यहां Apple का iPhone भी था जिसे अंतरिक्ष यात्रियों ने फोटोग्राफी के लिए इस्तेमाल किया। 

Artemis II मिशन की हाई रिजॉल्यूशन फोटो Nikon D5 सिस्टम द्वारा ली गई हैं। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने यहां iPhone 17 Pro Max का इस्तेमाल भी किया। दोनों ही कैमरा ने बेहतरीन फोटो कैप्चर कीं। ये फोटो अब निकॉन द्वारा रिलीज कर दी गई हैं जिन्हें डाउनलोड भी किया जा सकता है। NASA ने चांद के उस हिस्से की पूरी फोटो गैलरी शेयर (via) की है जब अंतरिक्ष यात्री पहली बार इसकी दूरस्थ सतह के पास से गुजर रहे थे। इसमें क्रेटर्स की भी क्रिस्टल क्लियर इमेजेस शामिल की गई हैं। साथ ही अंतरिक्ष से दिखने वाले सूर्य ग्रहण को भी कैमरा में कैद किया गया है। 

Advertisement

NASA ने इस गैलरी में उगती हुई पृथ्वी की फोटो भी शेयर की है। Orion स्पेसक्राफ्ट में अंतरिक्ष यात्रियों के पास Nikon D5 DSLR कैमरा थे। साथ ही मल्टीपल जूम लेंस भी इनके पास उपलब्ध करवाए गए थे। भले ही ये कैमरा नए नहीं थे लेकिन रेडिएशन के लिए इन्हें पहले से ही टेस्ट किया गया था। चांद के क्लोजअप शॉट्स Nikon से लिए गए थे जो कि स्पेसक्राफ्ट की विंडो से खींचे गए थे। कहा गया है कि नासा ने खासतौर पर क्रू को इस तरह की फोटोग्राफी के लिए प्रशिक्षित किया था। 

Orion स्पेसक्राफ्ट को स्वयं भी ऐसे कैमरा से लैस किया गया था जो बेहतरीन फोटो ले सकें। गैर औपचारिक शॉट्स के लिए एस्ट्रॉनॉट्स ने iPhone 17 Pro Max का इस्तेमाल भी किया। इससे वीडियो भी कैप्चर किए गए और सेल्फी भी ली गईं। फोटो काफी डिटेल में ली गई हैं क्योंकि इन्हें सूरज के लो-एंगल से खींचा गया है जिससे क्रेटर के किनारे और गहराई भी बखूबी उभरे हैं। ये सभी फोटो अब उपलब्ध करवा दी गई हैं और इन्हें डाउनलोड भी किया जा सकता है। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • The boldest redesign since the iPhone X
  • Bright and stunning display
  • A19 Pro under the hood guarantees excellent performance
  • Massive camera upgrade
  • Video quality gets a much-needed bump
  • Centre Stage camera at the front changes selfie game on iPhones forever
  • Improved charging speed
  • Bad
  • Aluminium body picks up scratches
  • Expensive
  • Heavier than the 16 Pro Max
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

Apple A19 Pro

फ्रंट कैमरा

18-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

ओएस

आईओएस 26

रिज़ॉल्यूशन

1320x2868 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.