चांद पर नाम भेज रहा है NASA, आप भी यहां कर सकते हैं रजिस्टर

Artemis I मिशन में 30 लाख लोगों के नामों को एक फ्लैश ड्राइव में स्टोर करके स्पेस में ले जाया जाएगा। आप अपने नाम को रजिस्टर कराने के लिए इस वेबसाइट पर जा सकते हैं।

चांद पर नाम भेज रहा है NASA, आप भी यहां कर सकते हैं रजिस्टर

Artemis I मिशन में 30 लाख लोगों के नामों को एक फ्लैश ड्राइव में स्टोर करके स्पेस में ले जाया जाएगा।

ख़ास बातें
  • 3 मिलियन (30 लाख) लोगों के नाम को Artemis I के साथ चांद पर ले जाया जाएगा
  • रजिस्ट्रेशन भारतीय समयानुसार आज रात 9:30 बजे बंद हो जाएंगे
  • नाम रजिस्टर कराने पर एक वर्चुअल बोर्डिंग पास भी मिलेगा
विज्ञापन
नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने बीते रविवार को सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स के लिए एक जबरदस्त ऑफर निकाला, जिसके बाद स्पेस टेक्नोलॉजी फैन्स को चौंका दिया। अमेरिकी स्पेस एजेंसी ने यूजर्स को Artemis I मिशन के जरिए लाखों लोगों का नाम चांद पर भेजने का फैसला लिया है, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन भी चालू है। इस घोषणा के साथ ही ट्विटर पर कई मजेदार प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

NASA ने ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि 3 मिलियन (30 लाख) लोगों के नाम को Artemis I के साथ चांद पर ले जाया जाएगा। स्पेस एजेंसी ने लिखा, (अनुवादित) "आप अपना नाम चंद्रमा पर भेज सकते हैं। कैसे? अपना बोर्डिंग पास प्राप्त करने के लिए साइन अप करें और इस वर्ष #Artemis I पर चंद्रमा के चारों ओर उड़ने वाले लगभग 3 मिलियन "यात्रियों" में शामिल हों। " इस पोस्ट में एक वीडियो भी है, जिसमें चंद्रमा घूमता दिखाई दे रहा है।
 

Artemis I मिशन में 30 लाख लोगों के नामों को एक फ्लैश ड्राइव में स्टोर करके स्पेस में ले जाया जाएगा। आप अपने नाम को रजिस्टर कराने के लिए इस वेबसाइट पर जा सकते हैं और अपना नाम और पिनकोड दर्ज करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन भारतीय समयानुसार आज रात 9:30 बजे बंद हो जाएंगे। यदि आपका नाम चुना जाता है, तो जब आर्टेमिस-1 चांद का चक्कर लगा रहा होगा, तब फ्लैश ड्राइव पर आपका नाम भी चमकेगा। नाम रजिस्टर कराने पर आपको एक वर्चुअल बोर्डिंग पास भी मिलेगा, जिसमें आपको नाम होगा। यह निशानी होगी कि आपने अपना नाम इस मिशन के लिए दर्ज करा दिया है।

NASA के इस ट्विटर पोस्ट पर विभिन्न प्रकार की प्रतिक्रियाएं देखने को मिली। कई यूजर्स ने इसे मजाक के रूप में लिया, तो कई यूजर्स ने एजेंसी द्वारा उनको वर्चुअल एस्ट्रोनॉट बनने का मौका देने के लिए धन्यवाद कहा। नीचे हमनें इन मजेदार प्रतिक्रियाओं को एम्बेड किया है। 

अपने रिप्लाई में @Herguidance11 लिखते हैं कि उनका बचपन का सपना था कि वह विभिन्न ग्रहों की यात्रा करें, इसलिए NASA उन्हें एक मौका जरूर दे।
 

वहीं, @JackHandey9 ने कहा कि क्या वह अपना नाम इसी ग्रह (पृथ्वी) पर छोड़ सकते हैं और खुद चांद पर जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनका साल बेहद खराब बीता है, इसलिए वह एक रोड ट्रिप पर जाने की तैयारी में थे। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि वह खर्चे के बांट लेंगे।
 

@amidtravel लिखते हैं कि "अब उनके पास बोर्डिंग पास है, तो गेट [फ्लाइट पकड़ने के लिए] कहां है?"
 

@BlazesDogMom ने अपने बॉयफ्रैंड का नाम रजिस्टर किया और मजाकिया अंदाज में ट्वीट के रिप्लाई में इसकी जानकारी दी।
 

NASA ने अपने मानव रहित आर्टेमिस I(Artemis-1) के लॉन्च की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस मिशन को पहले एक्सप्लोरेशन मिशन-1 का नाम दिया गया था। अगर सबकुछ ठीक रहा, तो अगस्त में रॉकेट लॉन्च के लिए रेडी हो जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: NASA, NASA Artemis I, NASA Moon Mission
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »