• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • NASA अलर्ट: 14 से 18 अगस्त के बीच धरती की ओर बढ़ रहे 4 एस्ट्रॉयड! जानें किन से है खतरा

NASA अलर्ट: 14 से 18 अगस्त के बीच धरती की ओर बढ़ रहे 4 एस्ट्रॉयड! जानें किन से है खतरा

NASA ने कहा है अब चार एस्ट्रॉयड अगले आने वाले कुछ दिनों में पृथ्वी के करीब से होकर गुजरेंगे।

NASA अलर्ट: 14 से 18 अगस्त के बीच धरती की ओर बढ़ रहे 4 एस्ट्रॉयड! जानें किन से है खतरा

नासा ने कहा है कि 190 फीट के साइज का उल्का पिंड धरती की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

ख़ास बातें
  • चार एस्ट्रॉयड अगले आने वाले कुछ दिनों में पृथ्वी के करीब से होकर गुजरेंगे
  • 2022 PW नामक एक स्पेस चट्टान धरती की ओर बढ़ रही है
  • 16 अगस्त को यह धरती के सबसे पास होगी
विज्ञापन
NASA ने धरती की ओर बढ़ रहे एक उल्का पिंड को लेकर चिंता जाहिर की है। हाल ही में एक 110 फीट का उल्का पिंड धरती के पास से होकर गुजरा है। इसे 2022 OT1 नाम दिया गया था। अब एक और उल्का पिंड धरती की ओर बढ़ रहा है जिसका आकार 2022 OT1 का भी दोगुना बताया जा रहा है। नासा ने चेतावनी जारी कर दी है और कहा है कि 190 फीट के साइज का उल्का पिंड धरती की ओर तेजी से बढ़ रहा है। अंतरिक्ष एजेंसी का कहना है कि उल्का पिंड या एस्ट्रॉयड ज्यादातर मामलों में सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाते हैं, लेकिन कई बार ये ग्रह के गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव में आकर अपनी दिशा बदल लेते हैं। अभी तक केवल एक छोटा उल्का पिंड पृथ्वी से टकराया है जिसने बहुत थोड़ा नुकसान किया था। 

NASA JPL के एस्ट्रॉयड वॉच प्रोग्राम के अनुसार, NASA ने कहा है अब चार एस्ट्रॉयड अगले आने वाले कुछ दिनों में पृथ्वी के करीब से होकर गुजरेंगे। इनमें से सबसे बड़े उल्का पिंडों में से एक 2022 PC नाम का एस्ट्रॉयड है जिसका साइज 190 फीट का बताया गया है। 18 अगस्त को यह धरती के सबसे पास होगा। इसकी धरती से दूरी 63 लाख किलोमीटर की बताई गई है। एक दिन पहले गुजरे एस्ट्रॉयड से यह नया उल्का पिंड बहुत बड़ा है। यह 4.07 किलोमीटर प्रति सेकंड की स्पीड से चल रहा है। 

इतना ही नहीं, इसके भी पहले एक और खतरा धरती की ओर बढ़ रहा है। 2022 PW नामक एक स्पेस चट्टान धरती की ओर बढ़ रही है। 16 अगस्त को यह धरती के सबसे पास होगी। इसकी दूरी महज 5 लाख 29 हजार किलोमीटर की होगी। धरती और चांद के बीच की दूरी 3 लाख 85 हजार किलोमीटर है। इस हिसाब से यह एस्ट्रॉयड पृथ्वी के काफी करीब से गुजरेगा। 
.
NASA का एस्ट्रॉयड वॉच डैशबोर्ड इन खगोल पिंडों और धूमकेतुओं को ट्रैक करता है। यह इस बात की खबर रखता है कि कोई एस्ट्रॉयड धरती के कितने करीब से गुजरेगा और कितना नुकसानदेह हो सकता है। ताजा जानकारी में सामने आया है कि एयरप्लेन के साइज का 71 फीट चौड़ा 2022 0A4 एस्ट्रॉयड धरती की ओर आज 7.86 किलोमीटर प्रति सेकंड की स्पीड से बढ़ रहा है। नासा के अनुसार 150 मीटर यानि करीबन 492 फीट से बड़ा एस्ट्रॉयड धरती के करीब पहुंचने पर खतरा बन सकता है। हालांकि, अभी नासा ने जिन एस्ट्रॉयड के धरती की ओर बढ़ने की जानकारी दी है, इन्हें खतरा घोषित नहीं किया गया है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »