चंद्रमा अनुमान से हो सकता है 4 करोड़ वर्ष पुराना, स्टडी में मिली जानकारी

चंद्रमा से लाए गए क्रिस्टल्स के एनालिसिस से यह पता चला है। अपोलो चंद्रयान के एस्ट्रोनॉट इनल्स को 1970 के दशक में धरती पर लाए थे

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 अक्टूबर 2023 21:49 IST
ख़ास बातें
  • फील्ड म्यूजियम और यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो के रिसर्चर्स ने यह स्टडी की है
  • यह खोज एटम प्रोम टोमोग्राफी कहे जाने वाले एक नए तरीके से की गई है
  • यह स्टडी Geochemical Perspectives Letters जर्नल में प्रकाशित हुई है

अपोलो चंद्रयान के एस्ट्रोनॉट चंद्रमा से क्रिस्टल्स को 1970 के दशक में धरती पर लाए थे

चंद्रमा पिछले अनुमान से 40 करोड़ वर्ष पुराना हो सकता है। चंद्रमा से लाए गए क्रिस्टल्स के एनालिसिस से यह पता चला है। अपोलो चंद्रयान के एस्ट्रोनॉट इसे 1970 के दशक में धरती पर लाए थे। इन क्रिस्टल्स का पहले भी एनालिसिस किया जा चुका है। इसके सबसे पुराने क्रिस्टल की आयु 4.46 अरब वर्ष होना का पता चला है। इससे पिछले अनुमान में इसके 4.52 अरब वर्ष पुराना होने की जानकारी मिली थी। 

फील्ड म्यूजियम और यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो के रिसर्चर्स की ओर से की गई यह स्टडी Geochemical Perspectives Letters जर्नल में प्रकाशित हुई है। यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो की प्रोफेसर और इस स्टडी की प्रमुख लेखक, Jennika Greer ने कहा, "यह हैरान करने वाला है कि हमारे पास अभी तक का चंद्रमा का सबसे पुराना क्रिस्टल है। यह धरती के बारे में एक महत्वपूर्ण प्वाइंट है। जब आपको यह पता होता है कि कोई चीज कितनी पुरानी है, तो आपको इसकी बेहतर समझ मिल सकती है इसके इतिहास में क्या हुआ है।" यह खोज एटम प्रोम टोमोग्राफी कहे जाने वाले एक नए तरीके से की गई है। इसमें क्रिस्टल्स से एटम्स को निकालने के लिए एक लेजर का इस्तेमाल किया जाता है। एटम-दर-एटम के एनालिसिस से रिसर्चर्स को यह गिनने में आसानी होती है कि चंद्रमा के क्रिस्टल्स में कितने एटम्स को रेडियोएक्टिव नुकसान हुआ है। 
Advertisement

वैज्ञानिकों का कहना है कि अधिक सटीक आयु से उन्हें चंद्रमा के साथ ही धरती के उद्भव और इतिहास के बारे में अधिक जानकारी मिल सकती है। इस वर्ष मार्च में धरती के निकट एक नए एस्ट्रॉयड की खोज की है। इसे एक 'क्वासी मून' या 'क्वासी सैटेलाइट' माना जाता रहा है। यह सूर्य का धरती के समान अवधि में ही चक्कर लगाता है। इसे FW13 कहा गया है। सूर्य का चक्कर लगाने के साथ यह धरती का भी चक्कर लगाता है। 

Live Science की रिपोर्ट में बताया गया था कि इस चंद्रमा का व्यास 3,474 किलोमीटर का है और यह धरती का चक्कर लगाने के दौरान अपने निकटतम बिंदु पर 36,400 किलोमीटर दूर होता है। इसे मार्च में Pan-STARRS ऑब्जरवेटरी ने खोजा था। इसके बाद इसकी मौजूदगी की पुष्टि अमेरिका के हवाई में मौजूद टेलीस्कोप और एरिजोना में दो ऑब्जरवेटरी ने की थी। इसके बाद नए प्लैनेट और अन्य खगोलीय चीजों को नामांकित करने वाले इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल यूनियन के माइनर प्लैनेट सेंटर ने इसे आधिकारिक लिस्ट में शामिल किया है।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  2. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  3. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. ₹30000 एमआरपी वाला Ai+ Nova 2 Power 5G खरीदें ₹17,999 में! 48MP AI डुअल कैमरा फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  2. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  3. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  4. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
  5. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं डुअल Sony LYT-L910 कैमरा 
  6. URBAN लाया नया फिटनेस बैंड, 45 घंटे चलेगी बैटरी, साथ में ईयरबड्स भी
  7. Instagram पर AI करेगा आयु की पहचान, फिर दिखाएगा कंटेंट, झूठ होने पर करेगा अकाउंट ब्लॉक
  8. ₹30000 एमआरपी वाला Ai+ Nova 2 Power 5G खरीदें ₹17,999 में! 48MP AI डुअल कैमरा फोन
  9. 1 रिचार्ज और साल भर तक रोजाना 2GB इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री टीवी के फायदे
  10. Huawei ला रही नया वाइड फोन! 16GB रैम, डुअल कैमरा लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.