• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • 1 करोड़ 60 लाख किलोमीटर दूर अंतरिक्ष से पृथ्‍वी पर पहुंचा लेजर मैसेज, किसने भेजा? जानें

1 करोड़ 60 लाख किलोमीटर दूर अंतरिक्ष से पृथ्‍वी पर पहुंचा लेजर मैसेज, किसने भेजा? जानें

साइकी (Psyche) स्‍पेसक्राफ्ट पर लगाए गए टूल से भेजा गया सिग्‍नल।

1 करोड़ 60 लाख किलोमीटर दूर अंतरिक्ष से पृथ्‍वी पर पहुंचा लेजर मैसेज, किसने भेजा? जानें

Photo Credit: Unsplash

14 नवंबर को साइकी स्‍पेसक्राफ्ट ने कैलिफोर्निया में पालोमर ऑब्‍जर्वेट्री में हेल टेलीस्कोप के साथ एक कम्‍युनिकेशन लिंक बनाया।

ख़ास बातें
  • वैज्ञानिकों को मिली बड़ी कामयाबी
  • 1 करोड़ 60 लाख किलोमीटर दूर से पृथ्‍वी पर पहुंचाए सिग्‍नल
  • साइकी स्‍पेसक्राफ्ट पर लगे टूल से हुआ यह मुमकिन
विज्ञापन
दुनियाभर के वैज्ञानिक नए-नए प्रयोगों में जुटे हुए हैं। अब उन्‍हें एक बड़ी कामयाबी मिली है। पृथ्‍वी पर 1 करोड़ 60 लाख किलोमीटर दूर से लेजर-बीम सिग्‍नल पहुंचा है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) का कहना है कि यह दूरी पृथ्‍वी और चंद्रमा के बीच दूरी से 40 गुना ज्‍यादा है। पृथ्‍वी पर आजतक इतनी दूर से ऑप्टिकल कम्‍युनिकेशन नहीं आया है। आखिर यह सिग्‍नल पृथ्‍वी तक कैसे पहुंच गया? क्‍या इसमें एलियंस का कोई रोल है? आइए जानते हैं।    

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, यह प्रयोग डीप स्पेस ऑप्टिकल कम्युनिकेशंस (DSOC) टूल के जरिए संभव हुआ है। इस टूल को नासा के साइकी (Psyche) स्‍पेसक्राफ्ट पर लगाया गया है। याद रहे कि नासा का साइकी मिशन  13 अक्टूबर को फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्‍च हुआ था। तब से यह लगातार लेजर-बीम मैसेज को पृथ्वी पर वापस भेजने में सफल रहा है। 

14 नवंबर को साइकी स्‍पेसक्राफ्ट ने कैलिफोर्निया में पालोमर ऑब्‍जर्वेट्री में हेल टेलीस्कोप के साथ एक कम्‍युनिकेशन लिंक बनाया। टेस्टिंग के दौरान DSOC टूल ने नियर-इन्‍फ्रारेड फोटोन सिग्‍नल को भेजा जो महज 50 सेकंड में साइकी स्‍पेसक्राफ्ट से पृथ्‍वी तक पहुंच गया। 
 

क्‍या है साइकी स्‍पेसक्राफ्ट 

साइकी एक एस्‍टरॉयड है। अनुमान है कि इस एस्‍टरॉयड में 10,000 क्वाड्रिलियन डॉलर कीमत का लोहा, निकल और सोना मौजूद हो सकता है। याद रहे कि एक क्वाड्रिलियन में 15 जीरो होते हैं। यह ट्रिलियन के बाद आने वाला नंबर है। एस्‍टरॉयड की पड़ताल करने के लिए ही नासा ने मिशन साइकी (Psyche mission) को लॉन्‍च किया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी की योजना साइकी से कीमती धातुओं को निकालने की नहीं है।
 

लेजर बीम सिग्‍नल की अहम‍ियत 

मौजूदा वक्‍त में डीप स्‍पेस में मौजूद स्‍पेसक्राफ्ट, पृथ्‍वी पर सिग्‍नल भेजते हैं तो उनकी बैंडविड्थ सीमित होती है। लेजर बीम सिग्‍नल जैसे प्रयोग भविष्‍य के मिशनों के लिए उपयोगी हो सकते हैं। नासा का कहना है कि यह सिस्‍टम मौजूदा स्‍पेस कम्‍युनिकेशन सिस्‍टमों की तुलना में 10 से 100 गुना तक तेज स्‍पीड से मैसेज पहुंचा सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  2. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  5. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  6. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  7. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  8. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  9. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  10. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »