• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • ब्रह्मांड की शुरुआत में थीं केवल 717 गैलेक्सी! James Web Telescope ने खोले विकास के नए राज़

ब्रह्मांड की शुरुआत में थीं केवल 717 गैलेक्सी! James Web Telescope ने खोले विकास के नए राज़

वैज्ञानिकों का कहना है बिग बैंग के बाद तेजी से गैलेक्सी में तारों का जमावड़ा होना शुरू हुआ।

ब्रह्मांड की शुरुआत में थीं केवल 717 गैलेक्सी! James Web Telescope ने खोले  विकास के नए राज़

Photo Credit: NASA

वैज्ञानिकों ने कुछ ऐसी आकाशगंगा पहचानी हैं जो ब्रह्मांड की शुरुआत में मौजूद थीं।

ख़ास बातें
  • वैज्ञानिकों का कहना है बिग बैंग के बाद तेजी से तारों का बनना शुरू हुआ
  • बीच में कुछ गैलेक्सी ने तारों को बनाना बंद कर दिया
  • टीम को इस दौरान 50 करोड़ से 85 करोड़ साल पुरानी गैलेक्सी मिली हैं
विज्ञापन
अंतरिक्ष का दायरा कितना बड़ा हो सकता है, इसका अंदाजा लगाना भी अभी मुश्किल है। लेकिन अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने जो तस्वीर साझा की है, उसने अंतरिक्ष की दुनिया में रुचि रखने वाले लोगों के बीच खलबली मचा दी है। जेम्स वेब टेलीस्कोप के आने के बाद खगोल वैज्ञानिक ब्रह्मांड में दूर तक पहुंच बना पा रहे हैं। हाल ही में James Web Telescope ने एक ऐसी फोटो दिखाई जिसमें एक साथ 45 हजार गैलेक्सी दिखाई दे रही हैं। लेकिन ब्रह्मांड की शुरुआत में यह तस्वीर ऐसी नहीं थी। नई खोज कुछ और ही कहती है। 

यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना में शोधकर्ताओं ने नई खोज JWST के माध्यम से की है। इससे ब्रह्मांड के विकास के बारे में बड़ा खुलासा हुआ है। स्पेस डॉट कॉम के अनुसार, शोधकर्ताओं की टीम ने अमेरिकन एस्ट्रॉनॉमिकल सोसाइटी की 242वीं मीटिंग में खुलासा किया कि उन्होंने कुछ ऐसी आकाशगंगा पहचानी हैं जो ब्रह्मांड की शुरुआत में मौजूद थीं। शोधकर्ताओं का कहना है कि ये उस समय की आकाशगंगाएं हैं जब ब्रह्मांड अपने वर्तमान विकास का सिर्फ 4% ही विकसित हुआ था। यह उस समय सिर्फ 60 करोड़ साल पुराना था। 

यह खोज जेम्स वेब टेलीस्कोप से जुड़े प्रोग्राम JWST एडवांस्ड डीप एक्स्ट्रागैलेक्टिक सर्वे (JADES) का हिस्सा है। खोज से जुड़ीं वैज्ञानिक Marcia Rieke के अनुसार, वे लोग जानना चाहते थे कि सबसे पुरानी आकाशगंगाओं ने कैसे अपने तारों को इकट्ठा किया। उनका विस्तार कैसे हुआ। ये तारे कितनी तेज गति से बने, और फिर कुछ आकाशगंगाओं ने तारों को बनाना बंद क्यों कर दिया? इन सभी सवालों के जवाब वैज्ञानिक ढूंढ रहे थे। 

टीम को इस दौरान 50 करोड़ से 85 करोड़ साल पुरानी गैलेक्सी मिली हैं, जो बिग बैंग के बाद बनीं। इस काल को रीआयनीकरण का युग (Epoch of Reionization) कहा गया है। यह ऐसा वक्त था जब पूरा ब्रह्मांड एक गैस का गुबार था। इसमें कुछ भी बाहर नहीं आ सकता था, यहां तक कि अल्ट्रावायलेट और एक्स-रे भी नहीं। खगोल वैज्ञानिकों को इस खोज के दौरान 717 युवा गैलेक्सी पता चली हैं। ये हजारों प्रकाशवर्ष की दूरी पर फैली हैं। इनसे पता चलता है कि ब्रह्मांड कितनी तेजी से विकसित हुआ है। 717 से कैसे ये 45 हजार बन गईं, वैज्ञानिकों ने ऐसे ही सवालों का जवाब तलाशने की कोशिश की है। 

वैज्ञानिकों का कहना है बिग बैंग के बाद तेजी से गैलेक्सी में तारों का जमावड़ा होना शुरू हुआ। इसके बाद बहुत तेजी से नए तारे बनने लगे और आकाशगंगाओं का विस्तार होता चला गया। लेकिन बीच में कुछ गैलेक्सी ने तारों को बनाना बंद कर दिया। लेकिन कुल मिलाकर ब्रह्मांड बहुत तेजी से विकसित हुआ है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »